{"_id":"5d7a494f8ebc3e0164406fdd","slug":"sho-suspended-over-brutally-beating-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया के दबाव का दिखा असर, बेरहमी से युवक को पीटने वाला चौकी इंचार्ज निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया के दबाव का दिखा असर, बेरहमी से युवक को पीटने वाला चौकी इंचार्ज निलंबित
Thu, 12 Sep 2019 07:04 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 12 Sep 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज निलंबित
- फोटो : Social Media (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरहमी से युवक को पीटने के मामले में सकारपार चौकी इंचार्ज और एक सिपाही को एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने निलंबित कर दिया। सोशल मीडिया पर बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
घटना 10 सितंबर की बताई जा रही है। घटना खेसरहा थाना क्षेत्र के सकारपार चौकी की है। वायरल वीडियो में दो पुलिसकर्मियों द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई करता हुआ दिख रहा है। युवक खुद को बचाने की भीख मांग रहा है। खेसरहा थाना क्षेत्र के कुडज़ा गांव निवासी रिंकू पांडेय क्षेत्र के ही सकारपार चौराहे पर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रिकूं 10 सितंबर को मोहर्रम के दिन एक बच्चे के साथ दुकान पर गया था और एक घंटे बाद ही दुकान को बंद करके बाइक से लौट रहा था। चौराहे से ही कुछ दूर पहुंचा था कि वहां रास्ते में एक बोलेरो खड़ा करने के प्रतिक्रिया व्यक्त किया तो कहासुनी हो गई। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी सकारपार चौकी इंचार्ज वीरेंद्र मिश्र को दी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर चौकी इंजार्च वीरेंद्र मिश्र और हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव मौके पर पहुंच गए। इस बीच किसी बात को लेकर दोनों रिंकू पर टूट पड़े और बेरहमी से सकारपार चौराहे पर पीटना शुरू कर दिया। पुलिस की डर की वजह से मौजूद लोग उसे बचाने तक नहीं गए। यहां तक वायरल वीडियो में युवक रिंकू मांफी मांगते हुए खुद को बचाने की भीख मांग रहा है। लेकिन दोनों पुलिसकर्मी उसे बुरी तरह पीट रहे है। यहां तक उसके कमर पर बैठकर चौकी इंजार्च गाली भी दे रहे है। साथ ही जूते से मार भी रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसपी डॉ धर्मबीर सिंह ने गुरुवार को चौकी इंचार्ज वीरेंद्र मिश्रा और हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच केनिर्देश दिए है।