फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   shelter home will build at medical college

मेडिकल कॉलेज में बनेगा रैन बसेरा

Fri, 18 Nov 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 18 Nov 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
shelter home will build at medical college
मेड‌िकल कालेज
मेडिकल कॉलेज में रात गुजारने वाले तीमारदारों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही सौ लोगों के ठहरने के लिए यहां पर रैन बसेरा बनेगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने स्वीकृति देने के साथ ही तीन करोड़ का बजट भी स्वीकृत कर दिया है। सरोजनी छात्रावास के बगल में इसके लिए जगह चयन का कर लिया गया है। इस काम को करने की जिम्मेदारी इंडियन एयरपोर्ट अथारिटी को दी गई है। अथारिटी के जेई का कहना है कि जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


करीब 950 बेड के मेडिकल कॉलेज में 700 के करीब मरीज भर्ती रहते हैं। रोजाना ही मरीजों का यहां तांता लगा रहता है। रात गुजारने के लिए यहां पर सिर्फ एक ही रैन बसेरा है जिसमें से तीन से ज्यादा मरीज नहीं रह सकते हैं। ऐसे में मरीज वार्डों में, बरामदे में या फिर खुले आसमान के नीचे रात गुजारते हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत इंसेफेलाइटिस मरीज के तीमारदारों को होती है। चूंकि मरीजों के संक्रमण की डर से इस वार्ड में किसी भी तीमारदार की इंट्री नहीं होती है और यह बाहर खुले आसमान के नीचे ही रात गुजारते हैं। इसे देखते हुए कॉलेज प्रशासन की ओर से रैन बसेरा की मांग की गई थी। बीते दिनों उद्घाटन करने आए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के सामने सांसद आदित्यनाथ ने भी इस मुद्दे को उठाया था जिसके बाद ही काम में तेजी आई और केंद्र सरकार ने धन स्वीकृत कर दिया।
विज्ञापन


रैन बसेरा के लिए तीन करोड़ रुपये का बजट मिला है। इंडियन एयरपोर्ट अथारिटी को काम करना है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इसके बन जाने से तीमारदारों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. राजीव मिश्रा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed