फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sheila Dixit says that oppossition parties bring UP to Backward

गैर कांग्रेसियों ने यूपी को पीछे किया : शीला

Fri, 26 Aug 2016 09:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Fri, 26 Aug 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
 Sheila Dixit says that oppossition parties bring UP to Backward
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का स्वागत करते कांग्रेसी। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
यूपी की सीएम प्रत्याशी और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि गैर कांग्रेसियों ने 27 साल में यूपी को पिछड़ा बना दिया। इसी वजह से कांग्रेस को ‘27 साल यूपी बेहाल’ यात्रा निकालनी पड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीतेगी और फिर उत्तर प्रदेश को देश में टॉप स्टेट बनाएंगे।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। पहले यहां की स्थिति ऐसी थी कि अधिकारी अपनी पोस्टिंग यूपी में कराना चाहते थे, लेकिन अब यहां विकास पूरी तरह से ठप हो चुका है। नए उद्योग नहीं लग रहे हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो गई है। महिलाएं असुरक्षित हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘27 साल यूपी बेहाल’ नारे के साथ यात्रा शुरू की गई है। हम कांग्रेस के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए शहर से गांव तक जाएंगे।
विज्ञापन


शीला ने कहा कि देश में विकास के मानकों पर यूपी सबसे पिछड़ा हुआ है। आज पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश कहीं आगे निकल गए हैं। यूपी में सिर्फ  अपराध व भ्रष्टाचार बढ़ा है। उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय जीत हासिल करने के लिए पार्टी के नेता जनता से झूठे वादे करते हैं, जबकि कांग्रेस जो वादा करती है, उसे निभाती है। बीजेपी अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण का वादा 20 साल से कर रही है लेकिन मंदिर कब बनेगा, वह अब इस बारे में कुछ नहीं कहती। प्रदेश की गैर कांग्रेसी सरकारों ने इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी को कभी गंभीरता से नहीं लिया, जिससे वर्षाें बाद भी यह बीमारी लोगों की जान ले रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीर बहादुर के सपने को कांग्रेस पूरा करेगी : संजय

कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन डॉ. संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सिर्फ अपराध का ग्राफ बढ़ा है। यही वजह है कि प्रदेश की जनता सपा, बसपा और भाजपा से निजात पाने के लिए कांग्रेस की ओर उम्मीद के रूप में देख रही है।

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि 2017 विधानसभा चुनाव में पार्टी का किसी दल से नहीं बल्कि जनता से गठबंधन होगा। उन्होंने कहा कि वीर बहादुर सिंह के सपने को कांग्रेस ही पूरा करेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि प्रियंका गांधी प्रदेश में प्रचार करें। कार्यकर्ताओं की भावना से उन्हें अवगत करा दिया गया है। उम्मीद है कि वह कार्यकर्ताओं की भावना का सम्मान करेंगी। संजय सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार बयान दे रही है कि किसानों का गन्ना मूल्य दे दिया गया है, लेकिन हकीकत में अब तक किसानों को गन्ना मूल्य नहीं मिला है। कृषि विश्वविद्यालयों व संस्थानों का बजट घटा दिया गया है। कृषि विभाग में अधिकारियों व कर्मचारियों की संख्या बेहद कम है।


एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि जल्द ही राहुल गांधी पूरे प्रदेश में दौरा शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिद्धांतों से समझौता नहीं करती। मनरेगा, सूचना का अधिकार भोजन का अधिकार कांग्रेस की ही देन है लेकिन भाजपा ट्रेडिंग का कार्य अच्छा कर लेती है। पार्टी विधायकों के दूसरे दल में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह राजनीति है। चुनाव के समय हर दल में ऐसा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed