फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   shapur rain basera gorakhpur

शहरी बेघरों के लिए शाहपुर में 70 बेड का रैन बसेरा तैयार, हैंडओवर का इंतजार

Mon, 16 Dec 2019 10:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
shapur rain basera gorakhpur
रैन बसेरा
शहरी बेघरों के लिए आश्रय योजना के तहत शाहपुर में 70 बेड का रैन बसेरा बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही इसे नगर निगम को हैंडओवर कर दिया जाएगा। नगर निगम ने इसके संचालन के लिए स्वयंसेवी संस्था की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से शहर में नौ रैन बसेरा संचालित हैं। इसके अलावा जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से शाहपुर में करीब 1.78 करोड़ की लागत से 70 बेड का रैन बसेरा बनकर तैयार हो गया है। तीन मंजिले इस रैन बसेरे में अगर कोई चाहे तो परिवार के साथ भी रह सकता है। परिवार के लिए चार कमरे बनाए गए हैं। इसके अलावा इसमें छह बड़े-बड़े हॉल भी बनाए गए हैं, जिसमें बेड लगाए गए हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के पास भी बन रहा 127 बेड का रैन बसेरा
कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) की ओर से मेडिकल कॉलेज के पास 127 बेड का रैन बसेरा बनाया जा रहा है। जल निगम सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार इसे अक्षय पात्र नामक संस्था को संचालन के लिए देने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहपुर में 70 बेड का रैन बसेरा जल्द ही नगर निगम को हैंडओवर कर दिया जाएगा। नगर निगम की टीम ने आकर निरीक्षण भी कर लिया है। संचालन का जिम्मा किसी स्वयंसेवी संस्था को दी जानी है। ऐसे में नगर निगम एनजीओ की तलाश में है। दो-तीन दिन मेें इसके तय होने की बात नगर निगम की ओर से बताई गई है।
अनिल कुमार, परियोजना प्रबंधक, सीएंडडीएस जल निगम

जल्द ही शाहपुर का रैन बसेरा नगर निगम को हैंडओवर हो जाएगा।
अंजनी कुमार सिंह, नगर आयुक्त

एनजीओ को लेकर खींचतान
इस रैन बसेरे को संचालित करने के लिए पांच साल का करार होना है। संचालन की रकम पांच लाख रुपये से ज्यादा है। ऐसे में एनजीओ के चयन को लेकर भी काफी खींचतान की चर्चा है।


निराश्रितों को कंबल दान करना चाहते हैं तो नगर आयुक्त से करें संपर्क
शहर में काफी संख्या में लोग निराश्रित हैं। उन्हें ठंड से बचाने के लिए अगर आप कंबल दान देना चाहते हैं तो नगर आयुक्त से संपर्क कर सकते हैं। उनके मोबाइल नंबर 7311180300 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed