{"_id":"5d9cd64e8ebc3e012f2817d2","slug":"shakti-bhavan-summoned-file-of-contractor-did-fraud-of-45-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: 45 लाख हड़पने वाले ठेकेदार की फाइल शक्तिभवन ने तलब की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: 45 लाख हड़पने वाले ठेकेदार की फाइल शक्तिभवन ने तलब की
Wed, 09 Oct 2019 12:02 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 09 Oct 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
बिजली की खपत कम हुई।
- फोटो : फाइल फोटो
बिजली निगम के वितरण खण्डों में तैनात एक हजार संविदा कर्मचारियों के ईपीएफ और ईएसआई की राशि 45 लाख हड़पने वाले संविदा ठेकेदार (मेसर्स ग्लोब इण्डिया इन्फ्राटेक) से जुड़ी विभिन्न फाइले पावर कारपोरेशन की एमडी ने तलब की है। इन फाइलों में ठेकेदार का ब्योरा, अबतक हुए भुगतान और विभिन्न थानों में दर्ज 18 मुकदमे की फाइलें शामिल हैं। मुख्य अभियंता ने तीन दिन पहले ही सभी फाइलें शक्तिभवन को भेज दी है।
विज्ञापन
दरअसल पूर्वांचल वितरण निगम गोरखपुर जोन के विभिन्न वितरण खण्डों में तैनात एक हजार संविदा कर्मचारियों के वेतन भुगतान, ईपीएफ व ईएसआई राशि की कटौती कर घालमेल करने वाली फर्म के खिलाफ अभियंताओं ने एक्सईएन ने विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, ईपीएफ की रकम में घालमेल करने समेत अन्य धाराओं में 18 मुकदमा तीन माह पहले ही दर्ज कराया था।
विज्ञापन
बाद में एमडी के निर्देश पर मुख्य अभियंता ने चार सदस्यी टीम गठित कर जनसुनवाई भी कराई। कमेटी की रिपोर्ट प्रबंधन को भेजी गई। हालांकि प्रबंधन की तरफ से इसके पूर्व ही 18 अभियंताओं को चार्जशीट भेजकर सप्ताहभर में जवाब तलब कर लिया।
विज्ञापन