फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sexual harassment victim minor girl committed suicide after his mother suicide

यूपी: दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग और उसकी मां ने जहर खाकर दी जान, पिता का चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 17 Jun 2019 10:35 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 17 Jun 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
sexual harassment victim minor girl committed suicide after his mother suicide
सांकेतिक तस्वीर
संतकबीरनगर जिले के महुली थाना इलाके के एक गांव में शनिवार की रात मां- बेटी ने जहर खाकर जान दे दी। पति ने तहरीर देकर गांव के एक व्यक्ति पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


कहा है कि उसकी पत्नी बेटी के साथ जबरन अनैतिक संबंध बनाए जाने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और जहर खाकर जान दे दी। मां की मौत की खबर सुनते ही बेटी ने भी जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।  
विज्ञापन


पीड़ित ने तहरीर में कहा है कि गांव के एक व्यक्ति ने उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। शनिवार को आरोपी की पत्नी उसके घर पहुंची और बेटी के चरित्र पर अंगुली उठाते हुए उसे भला-बुरा कहने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी बेटी पर महिला ने अपने पति से नाजायज संबंध रखने का आरोप लगाया और उसे घसीटते हुए अपने घर ले जाने लगी। इस बात को लेकर दोनों परिवार आमने-सामने आ गए। 

पीड़ित पति ने कहा है कि उसकी पत्नी बेटे की इज्जत उछाले जाने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और रात करीब नौ बजे जहर खा लिया। जानकारी होते ही उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

घर पहुंचे तो पता चला कि बेटी ने भी जहर खा लिया है। संभवत: उसे किसी से मां की मौत की जानकारी मिल गई थी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बेटी ने भी दम तोड़ दिया। 

मां बेटी की मौत की खबर सुन पूरा गांव जमा हो गया। एसओ महुली प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। हर पहलु की जांच हो रही है। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed