फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seventh Pay Commission's recommendations have not changed the strike: Shivgopal

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें नहीं बदलीं तो हड़ताल : शिवगोपाल

Fri, 27 Nov 2015 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 Nov 2015 03:35 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर । केंद्र सरकार मजदूरों की हितैषी नहीं है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें पूरी तरह से निराशाजनक हैं। सिफारिशों में बदलाव नहीं हुआ तो फरवरी में हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय कर्मचारी इसके विरोध में 27 नवंबर को पूरे देश में काला दिवस मनाएंगे और काली पट्टी बांधकर काम करेंगे।
यह बातें आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्र ने कहीं। वह एनई रेलवे मजदूर यूनियन के वार्षिक अधिवेशन में भाग लेने आए हुए थे।
उन्होंने कहा कि 10 मांगों को लेकर 23 नवंबर की हड़ताल करने का  फैसला लिया गया था लेकिन तब तक सातवें पे कमीशन की रिपोर्ट नहीं आई थी।
इसके चलते इसे स्थगित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि हम फरवरी तक मांगे माने जाने व कर्मचारियों के हित में पे कमीशन की सिफारिशों में बदलाव का इंतजार करेंगे। अगर बदलाव नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

 उन्होंने रेलवे अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था पर चिंता जताते हुए इसके निराकरण के लिए बोर्ड में मांग करने को कहा। रिस्ट्रक्चरिंग पर बनाई गई विवेक देबरॉय कमेटी की सिफारिशों पर उन्होंने कहा कि यह रेलवे के निजीकरण का रोडमैप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed