फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seventh Pay Commission report gathering in protest, marches

सातवे वेतन आयोग की रिपोर्ट में सभा, जुलूस निकाला

Sat, 28 Nov 2015 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों ने सातवें वेतन आयोग के रिपोर्ट का जमकर विरोध किया। सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर काम किया। वहीं एनई रेलवे मजदूर यूनियन के बैनर तले रेलकर्मियों ने रेलवे स्टेशन से जुलूस निकाला।
विज्ञापन

एनई रेलवे मजदूर यूनियन के तत्वावधान में रेलवे स्टेशन से शाम पांच बजे जुलूस निकालकर काला दिवस मनाया गया। जुलूस के बाद हुई सभा को संबोधित करते हुए आल इंडिया मेन्स फेडरेशन के सहायक महामंत्री केएल गुप्ता ने कहा कि सातवें वेतन आयोग का रिपोर्ट छलावा मात्र है। छठवे वेतन आयोग में जो मिला था उससे इस बार काफी कम है। अगर सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों में सुधार नहीं किया गया तो रेलकर्मी हड़ताल के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

जुलूस में नवीन कुमार मिश्र, प्रदीप धर दुबे, विनय कुमार, रविन्द्र श्रीवास्तव, विनोद कुमार, रतन कुमार सिन्हा, दिलीप धर दुबे, सोहन लाल, अनवर अली, अशोक कुमार, इन्द्रेश, अतुल कुमार सिंह, एसपी सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय के नेतृत्व में रेलवे हेडक्वार्टर में मुख्य कार्मिक अधिकारी, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, एटीएमन कारखाना, गोरखपुर स्टेशन और पूर्वोत्तर रेलवे के तीनों मंडलों पर कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर विरोध जताया। विरोध करने वालों में सहायक मंत्री रामकृपाल शर्मा, टीएम त्रिपाठी, ओपी सिंह, मनोज द्विवेदी, डीके तिवारी, अरुण कुमार शुक्ला आदि शामिल थे।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर 27 नवम्बर को सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों का विरोध किया । उन्होंने  कहा कि वह लोग एक  जुट होकर सरकार के इस निणर्य का विरोध तब तक करते रहेंगे जब तक की उनकी मांगे नहीं मान ली जाती। सातवां वेतन आयोग कर्मचारियों के हितों के विपरीत है। कर्मचारी नेता रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि छठे वेतन आयोग में 40 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई थी। महंगाई बढ़ने के बाद इसे घटाकर मात्र 15 प्रतिशत की वृद्धि की गई है जो कर्मचारियों के साथ अन्याय है। इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं किया जाएगा।
वहीं डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने केंद्रीय पदाधिकारियों के निर्देश पर जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, मेडिकल कालेज के अलावा सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों ने सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों का विरोध किया। जिला चिकित्सालय में आयोजित बैठक में डी के सिंह ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियां कर्मचारियों के साथ छलावा है।
विरोध करने वालों में अमरजीत यादव, अरुण द्विवेदी, बृजेश कुमार द्विवेदी, राम रतन, बाल चंद्र, राम प्रताप, राम किशुन, आर बी सहाय, जयनारायण यादव, अखिलानंद, बृजेश सिंह, अनिल यादव सहित अन्य कई लोग थे।
0
आयकर व डाकघर कर्मचारियों ने मनाया दिवस मनाया
गोरखपुर। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का केंद्रीय संस्थानों ने विरोध किया। संयुक्त परिषद आयकर कर्मचारी महासंघ एवं आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ के कर्मचारियों ने काला दिवस दिवस मनाया। दिन भर न सिर्फ काला फीता बांधकर विरोध जताया बल्कि भोजनावकाश के दौरान धरना प्रदर्शन भी किया। इस दौरान आयकर कर्मचारी महासंघ के संयुक्त सचिव विनीत श्रीवास्तव, आयकर कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष अमित प्रधान समेत अन्य वक्ताओं ने प्रस्तावित सिफारिशों को खामियों का पुलिंदा बताया और कहा कि इसको किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान आनंद गुप्ता, दुर्गेश कुमार, तामेश्वर लाल, चंद्रहास, अमित गुप्ता, राकेश मोहन, राम मनोहर श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी, अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ पोस्टमैन एवं एमटीएस और अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ जीडीएस ने भी सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का विरोध किया। उमाशंकर सिंह और जोखन सिंह यादव ने बताया कि प्रधान डाकघर, प्रधान डाकघर कूड़ाघाट, पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय, प्रवर डाक अधीक्षक कार्यालय में कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर काम किया। चेतावनी दी कि अगर इसमें सुधार नहीं किया गया तो डाककर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed