फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   seven day sadhvi aastha bharti bhagwat katha is over now at champa devi park

भागवत कथा के समापन पर साध्वी ने संपन्न कराया हवन, गोरखनाथ मंदिर में माथा भी टेका

Sun, 15 Dec 2019 07:45 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sun, 15 Dec 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
seven day sadhvi aastha bharti bhagwat katha is over now at champa devi park
साध्वी आस्था ने विधिपूर्वक संपन्न कराया हवन - फोटो : अमर उजाला
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से चंपा देवी पार्क में आयोजित भागवत कथा की पूर्णाहुति रविवार कलश पूजन और हवन के साथ हुई। सुप्रसिद्ध कथा वाचक साध्वी आस्था ने विधि विधान पूर्वक हवन को संपन्न कराया।
विज्ञापन

 
8-14 दिसंबर तक आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान साध्वी आस्था भारती ने बांके बिहारी की लीलाओं का श्रद्धालुओं को रसपान कराया।

इस अवसर मुख्य यजमान व्यापारी कल्याण बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, तुलस्यान फार्मा के निदेशक राजेश कुमार तुलस्यान, राम नक्षत्र सिंह ट्रेडर्स के महेंद्र सिंह, विजय अग्रवाल, अरुण कुमार मिश्रा, स्वामी नरेंद्रानंद, स्वामी सुमेधानंद, स्वामी अर्जुनानंद, जगरनाथ बैठा, मिथलेश शर्मा, दिनेश चौरसिया, अच्छेलाल गुप्ता, मुन्ना यादव, प्रभा पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

साध्वी आस्था भारती ने किए महायोगी गुरु गोरखनाथ बाबा के दर्शन

seven day sadhvi aastha bharti bhagwat katha is over now at champa devi park
महायोगी गुरु गोरखनाथ बाबा के दर्शन करतीं साध्वी आस्था भारती। - फोटो : अमर उजाला
कथावाचक साध्वी आस्था भारती ने रविवार को बाबा गोरखनाथ के चरणों में श्रद्धा निवेदित की। इस दौरान गोरखपुर मंदिर के कार्यालय के सचिव द्वारिका तिवारी और वीरेंद्र सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही ‘मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर, प्रयागराज कुंभ 2019’  पुस्तक भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed