{"_id":"5c2d104fbdec2256a871534e","slug":"semester-system-over-in-iti-now-will-be-the-annual-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में सेमेस्टर प्रणाली खत्म, अब होगी वार्षिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में सेमेस्टर प्रणाली खत्म, अब होगी वार्षिक परीक्षा
Thu, 03 Jan 2019 12:56 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
अभ्यर्थी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सेमेस्टर प्रणाली समाप्त कर दी गई है। अब विद्यार्थियों को केवल वार्षिक परीक्षा देनी होगी। इससे न सिर्फ छात्रों का समय बचेगा, बल्कि शिक्षकों को भी पढ़ाने के लिए ज्यादा समय मिल सकेगा।
विज्ञापन
सेमेस्टर सिस्टम में बदलाव के लिए मिले सुझावों के आधार पर निदेशालय ने यह फैसला किया है। फैसला सत्र 2018-19 में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों पर ही लागू होगा। पुराने बैच के विद्यार्थियों को सेमेस्टर प्रणाली के अनुसार ही परीक्षा देनी होगी। वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन हर साल जुलाई-अगस्त में किया जाता है। आदेश के मुताबिक नए सत्र में जुलाई में दाखिला की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और अगस्त में कक्षाएं शुरू होंगी। अगले साल जुलाई-अगस्त में विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा में शामिल होंगे। कंपार्टमेंट के लिए परीक्षाएं जनवरी-फरवरी में होंगी।
विज्ञापन
दो सेमेस्टर के पाठ्यक्रम की होगी परीक्षा
नई व्यवस्था के तहत आईटीआई में हर ट्रेड के लिए वार्षिक परीक्षा प्रणाली के तहत दो सेमेस्टरों को साथ कवर किया जाएगा। पहला और दूसरा सेमेस्टर पूरा कर ट्रेनिंग के बाद छात्र वार्षिक परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
आईटीआई प्रशिक्षुओं को होती थी परेशानी
सेमेस्टर सिस्टम के अंतर्गत छह-छह महीने के अंतराल पर आईटीआई प्रशिक्षुओं की परीक्षाएं होती थीं। इस वजह से कई बार सिलेबस पूरा न होने या प्रैक्टिकल के लिए कम समय मिलने से प्रशिक्षुओं को परेशानी होती थी।
सेमेस्टर सिस्टम में बदलाव के लिए निर्देश आ चुके हैं, जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि इस सत्र में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की ही साल में एक बार परीक्षा होगी। - राजेश राम, जेडी आईटीआई