फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Security of Gorakhnath temple

गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की कवायद शुरू

Wed, 26 Apr 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 26 Apr 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Security of Gorakhnath temple
गोरखनाथ मंदिर। - फोटो : Amar Ujala
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। मंगलवार को मंदिर के मुख्य द्वार पर स्कैनर मशीन लगा दिया गया। इसके साथ ही फोर्स ड्यूटी बढ़ाए जाने को भी अंतिम रूप दे दिया गया। मंदिर में महिलाओं और पुरुषों के प्रवेश के लिए अलग-अलग गेट बनाए जाएंगे। आईजी सिक्योरिटी मुथा अशोक जैन ने मंदिर की सुरक्षा को लेकर हाल ही में इसका निरीक्षण किया था। उनके तैयार ब्लू प्रिंट के आधार पर ही काम शुरू किया गया है। 
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद से मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। पुलिस को खुफिया रिपोर्ट भी मिली थी कि मंदिर को आतंकियों से खतरा है। इसके बाद ही आईजी सिक्योरिटी 21 अप्रैल को गोरखपुर आए थे और करीब डेढ़ घंटे मंदिर का निरीक्षण करने के बाद सुरक्षा का प्लान तैयार किया था। उस योजना पर अब काम शुरू करते हुए मंगलवार को मेन गेट पर स्कैनर लगाया गया। 
विज्ञापन


54 सीसीटीवी कैमरे लगाने पर मंथन
पुलिस अफसरों ने मंदिर की सुरक्षा को लेकर 54 सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी मंथन किया है। योजना है कि पूरे परिसर को ही कैमरे की जद में ले लिया जाए। हालांकि अभी मंदिर के प्रमुख स्थानों पर कैमरे लगे हैं, जिसे बढ़ाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में फोर्स की तैनाती
एसआई              08
हेड कांस्टेबल       21
पुरुष कांस्टेबल       60
महिला कांस्टेबल    11
पुरुष होमगार्ड्स      69
महिला होमगार्ड्स    15
पीएसी                 दो कंपनी
बम डिस्पोजल दस्ता

मंदिर में बढ़ेंगी इतनी फोर्स 
एसआई              06
महिला एसआई      02
हेड कांस्टेबल       09
पुरुष कांस्टेबल      46
महिला कांस्टेबल    02
पुरुष होमगार्ड्स     15
लगेज स्कैनर         02
सर्च मिरर           03
एक प्लाटून, डेढ़ सेक्शन पीएससी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed