{"_id":"5789394a4f1c1b010513e08c","slug":"secruity-from-25-place-during-pm-s-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 स्थानों से होगी परिसर की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 स्थानों से होगी परिसर की निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sat, 16 Jul 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की रैली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते डीएम और एसएसपी व सदर सांसद।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए फर्टिलाइजर क्षेत्र के 25 प्वाइंट चुने गए हैं जहां छत पर सुरक्षाकर्मी लगाए जाएंगे। शुक्रवार को अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर व्यवस्था की जानकारी ली। डीएम और एसएसपी अपनी तरफ से तैयार की गई सुरक्षा व्यवस्था की रिपोर्ट एसपीजी के सामने रखेंगे।
फर्टिलाइजर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर मंथन का दौर जारी है। पूरे परिसर की निगरानी के लिए 25 जगहों को चिन्हित कर छतों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। अधिकारियों के साथ ही खुफिया एजेंसियों ने इन स्थानों का चयन किया है। डीएम ओएन सिंह, एसएसपी रामलाल वर्मा ने शुक्रवार की दोपहर गोरखनाथ मंदिर का भी निरीक्षण किया। साथ ङी महंत आदित्यनाथ से जानकारी ली। गोरखनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री जिन स्थानाें पर जाएंगे, अधिकारियों ने वहां का भी जायजा लिया। महंत आदित्यनाथ के साथ भ्रमण कर पार्किंग के साथ ही सुरक्षा-व्यवस्था और बैरिकेडिंग की जानकारी दी। दोपहर दो बजे डीएम - एसएसपी अधिकारी फर्टिलाइजर में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
18 को आएगी एसपीजी
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा- व्यवस्था देखने एसपीजी की टीम 18 जुलाई को गोरखपुर पहुंचेगी। टीम एयरपोर्ट, गोरखनाथ मंदिर के साथ ही फर्टिलाइजर भी जाएगी। एसएसपी रामलाल ने बताया कि 19 जुलाई तक प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के सुरक्षा - व्यवस्था पूरी कर ली जाएगी।