फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   scourge of BJP member to prevent to go to lucknoe

लखनऊ जाने से रोकने पर भाजपा का हंगामा

Thu, 28 Jul 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Thu, 28 Jul 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
scourge of BJP member to prevent to go to lucknoe
लखनऊ जाने से रोके जाने पर प्रदर्शन करते भाजपाइयों को समझाती पुलिस। - फोटो : Mahesh Kumar
दयाशंकर सिंह मामले में ‘बेटी की सम्मान में भाजपा मैदान में’ का नारा लेकर लखनऊ में बसपा के खिलाफ प्रदर्शन के लिए जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस को रोककर पुलिस के वापसी का दबाव बनाने पर बुधवार रात ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पर हंगामेपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं में शामिल महिलाओं ने न सिर्फ पुलिस के खिलाफ हंगामा किया बल्कि नारेबाजी भी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसके चलते मौके पर महिला पुलिस भी बुलानी पड़ी। बस से बाहर आकर करीब 40 मिनट तक सड़क पर जमा रहे भाजपाई रोके जाने की वजह बताने की जिद करने लगे। पुलिस की तरफ से न कोई संतोषजनक जवाब दिया गया और न किसी को हिरासत में लिया गया लेकिन भाजपा के इस काफिले को आगे नहीं बढ़ने दिया गया। पुलिस से नोकझोंक के बाद भाजपा टीम के सदस्य बस मौके पर ही छोड़कर तितर-बितर हो गए।
विज्ञापन


इस टीम में शामिल भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला, पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, पार्षद जितेंद्र सैनी, पार्षद पिंटू गौड़, सवर्ण पटेल आदि ने सपा शासन पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त करने और पुलिस पर सपा कार्यकर्ता की तरह रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं का दावा है कि वहां से तितर-बितर होकर गोरखपुर के कार्यकर्ता अलग-अलग सामान्य वाहनों से लखनऊ रवाना हो गए, जबकि छोटे निजी वाहनों से शाम से ही कई टीम लखनऊ चली गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेतियाहाता पर विफल हो गई रोक
भाजपा कार्यकर्ताओं को लखनऊ जाने से रोकने के लिए पुलिस ने बेतियाहाता चौराहे पर व्यवस्था की थी। बस रुकते ही भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए बाहर आए और कुछ ने पुलिस को बातों में उलझाकर बाकी कार्यकर्ताओं के साथ बस आगे बढ़वा दी। इस जानकारी पर ट्रांसपोर्टनगर में ज्यादा फोर्स लगाकर रोकने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed