फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   scam in all india radio gorakhpur center

जांच की आंच में ‘अगूंठे’ की छाप

Thu, 02 Jun 2016 07:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 02 Jun 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
scam in all india radio gorakhpur center
अाकाशवाणी
अनियमितताओं की जांच के लिए महानिदेशालय की ओर से भेजी गई टीम के निशाने पर बृहस्पतिवार को अंगूठे की छाप वाली मशीन (थंब इंप्रेशन मशीन) रही। समय से कार्यालय में उपस्थिति को लेकर जांच अफसर सख्त नजर आए। उन्होंने पूछताछ के दौरान स्थानीय अफसरों और कर्मचारियों को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन


जांच के लिए आए आकाशवाणी रामपुर के केंद्र निदेशक सरबत उस्मानी ने जब केंद्राध्यक्ष और कार्यक्रम प्रमुख से उपस्थिति को लेकर की गई शिकायत पर पूछताछ शुरू की तो उनके होश उड़ गए। निदेशक ने जब केंद्र पर लगी थंब इंप्रेशन मशीन से उपस्थिति का प्रिंट मांगा तो सबने एक स्वर से मशीन के खराब होने की बात कह दी।
विज्ञापन


इस पर निदेशक बिफर पड़े और बोले कि कुछ लोगों के अंगूठे की छाप मशीन उठाए और कुछ की नहीं, ऐसा कैसे हो सकता है? इसे घोर लापरवाही करार देते हुए उन्होंने हिदायत दी कि थंब इंप्रेशन मशीन का नियमित तौर पर इस्तेमाल किया जाए। दरअसल इस सख्ती की वजह एक शिकायतकर्ता की वह शिकायत थी, जिसमें कार्यक्रम प्रमुख समेत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के केंद्र पर समय से न आने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जांच टीम ने केंद्र के लिए सामानों की खरीद में की गई धांधली की शिकायत की भी पड़ताल की और कई सामानों के 10 गुने रेट को लेकर आपत्ति जताई। कार्यक्रम प्रमुख द्वारा कथित फर्जी यात्रा भत्ता लिए जाने मामले में भी टीम ने जरूरी दस्तावेज जुटाए और आरोपी से पूछताछ की। तीन दिन की कड़ी जांच के बाद टीम बृहस्पतिवार की देर शाम लौट गई। बहुत जल्द जांच रिपोर्ट महानिदेशालय को सौंप दी जाएगी। टीम के रुख को देखते हुए कई अफसरों पर जांच की गाज गिरने के आसार जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed