फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   satyam mani won the 200 meter free style swiming

200 मीटर फ्री स्टाइल में सत्यम मणि अव्वल 

Wed, 22 Jun 2016 08:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 22 Jun 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
satyam mani won the 200 meter free style swiming
रीजनल स्टेडियम में जिलास्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते तैराक - फोटो : mahesh kumar
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में आयोजित जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के 200 मीटर फ्री स्टाइल में सत्यम मणि अव्वल रहे। जिला जल क्रीड़ा संघ के तत्वावधान में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


तैराकी प्रतियोगिता के 200 मीटर फ्री स्टाइल में सत्यम मणि त्रिपाठी प्रथम, हर्ष गुप्ता द्वितीय तथा लोकेश्वर सिंह राठौर तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर फ्री स्टाइल में शिवांश पांडेय प्रथम, सानिध्य मोहन द्वितीय तथा रुचिकर वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। 50 मीटर फ्री स्टाइल में सत्येंद्र प्रथम, कृष्ण कुमार सिंह द्वितीय तथा शशांक सिंह तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग के 50 मीटर फ्री स्टाइल में निशा सिंह प्रथम, अद्धविका सिंह द्वितीय तथा अनन्या जायसवाल तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


इससे पूर्व प्रतियोगिता के उद्घाटन के मुख्य अतिथि उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार रहे। प्रतियोगिता के समापन के मुख्य अतिथि जिला जल क्रीड़ा संघ के सचिव अरुण कुमार मिश्रा रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सत्य प्रकाश त्रिपाठी, विकास कुमार श्रीवास्तव, मोहन शुक्ला, कृष्णा पाठक, संतोष श्रीवास्तव, शैलेश सिंह, ओम प्रकाश त्रिपाठी, रोहित पांडेय, मुन्ना सिंह, अतुल मिश्रा, अभय कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed