{"_id":"5d66a79f8ebc3e015105a21e","slug":"santosh-sahu-dead-body-found-in-campierganj-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैम्पियरगंज क्षेत्र में मिला संतोष साहू का शव, जेब में मिले मोबाइल फोन के आधार पर हुई पहचान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैम्पियरगंज क्षेत्र में मिला संतोष साहू का शव, जेब में मिले मोबाइल फोन के आधार पर हुई पहचान
Wed, 28 Aug 2019 09:41 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Wed, 28 Aug 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
Santosh Sahu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनौली थाना क्षेत्र के कुनसेवा के रहने वाले व्यापारी संतोष साहू का शव गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज पुलिस ने बरामद किया है। शव बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे पनियरा रोड पर रोहिन नदी के किनारे मिली है। जिसे एक ग्रामीण की सूचना पर बरामद किया गया है। पुलिस ने शिनाख्त उसकी जेब मे बरामद मोबाइल फोन से की, जो कि संतोष साहू का बताया जा रहा है।
कैम्पियरगंज पुलिस के मुताबिक शव पर घाव का कोई निशान नहीं है। लाश से दुर्गंध निकल रही है। चेहरा काला पड़ गया है और पैर में कोई जूता चप्पल नहीं है। सूचना पर सोनौली पुलिस व संतोष साहू के घर वाले कैम्पियरगंज पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ कैम्पियरगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाल सोनौली विजय राज सिह ने बताया कि परिजनों ने जेब से मिले मोबाइल के आधार पर मृतक संतोष की शिनाख्त की। शव अभी पोस्टमार्टम हाउस में रखा हुआ है। सोमवार की शाम से संतोष साहू नौतनवां कस्बे के खनुवा तिराहे से लापता था। भाई चंदन साहू की तहरीर पर सोनौली पुलिस की दो टीम युवक की खोजबीन के लिए तभी से महराजगंज और गोरखपुर दोनों जनपदों के विभिन्न स्थानों पर परिजनों के साथ लगी थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात मृतक संतोष के मोबाइल की लोकेशन गोरखपुर के तारामंडल और आजाद चौक के आसपास मिली तो पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर स्थानीय पुलिस से संर्पक की। बुधवार की शाम को सूचना मिली कि एक अज्ञात युवक का शव करमैनी घाट पर मिला है।
सूचना मिलते ही पुलिस परिजनों के साथ मौके पर रवाना हुई और मोबाइल के शिनाख्त के आधार पर शव की पहचान की। मृतक संतोष हत्या के एक मामले में जमानत पर था। करीब पांच साल पूर्व पड़ोस के ही एक युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसे जेल भेजा था। अभी वह जमानत पर छूट कर आया था।