फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sample has been taken from five factories of GIDA

गीडा की पांच फैक्ट्रियों से लिया सैंपल

Thu, 09 Feb 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 09 Feb 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Sample has been taken from five factories of GIDA
फैक्ट्री से सैंपल लेने पहुंची प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम। - फोटो : Amar Ujala
गीडा केे उद्योगोें की जांच करने बुधवार को दूसरे दिन भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी पहुंचे। गीडा के सीईओ ओएन सिंह की अगुआई में टीम ने सेक्टर 15 स्थित अंबे प्रोसेस, बथवाल, एआरपी, फेथफुल तथा अरिहंत फैक्ट्रियों से पानी का सैंपल लिया। जांच टीम के आने की सूचना पर कुछ फैक्ट्रियों ने प्लांट कुछ देर के लिए बंद भी कर दिया। 
विज्ञापन

प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी आईजीएल फैक्ट्री भी गए। जांच के दौरान पाया गया कि वर्ष 2016 के बाद आईजीएल से पानी नहीं प्रवाहित हो रहा है। इस फैक्ट्री का सैंपल नहीं लिया गया। जांच टीम ने सभी फैक्ट्रियों से एकत्र किए गए सैंपल लखनऊ लैब भेज दिए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एसबी सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में 17 फरवरी को गीडा की छह फैक्ट्रियों के सैंपल की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। इसी सिलसिले में सैंपल लिए गए हैं। जांच टीम में गीडा के महाप्रबंधक संपत्ति एके सिंह, संजय तिवारी सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन


मानवाधिकार आयोग में भी हुई शिकायत 
मानवाधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन की वाराणसी मंडल अध्यक्ष अर्चना राज ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत की है कि गीडा की फैक्ट्रियों द्वारा गंदे पानी को बिना जल शोधन प्लांट लगाए आमी नदी में सीधे गिराया जा रहा है। गंदा पानी के गिरने के कारण पशु-पक्षियों के साथ ही मानव पर भी इसका असर पड़ रहा है। शिकायत के बाद आयोग ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए शासन जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। शासन के पत्र के बाद कमिश्नर अनिल कुमार ने सीईओ गीडा ओएन सिंह की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय टीम गठित करके 8 फरवरी तक जांच करके रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed