फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   samohik vivaah yojna

सामूहिक विवाह : गूंजी शहनाई, 615 जोड़े बने जीवन साथी

Fri, 15 Nov 2019 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
samohik vivaah yojna
खोराबार के देव मैरिज हाउस में आयोजित सामूहिक विवाह
सामूहिक विवाह : गूंजी शहनाई, 615 जोड़े बने जीवन साथी
विज्ञापन

गोरखपुर। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाहोत्सव कार्यक्रम में जिले में करीब 615 जोड़ोें को अपना जीवनसाथी मिल गया। इस आयोजन में मुसलिमों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विवाहोत्सव का सबसे बड़ा कार्यक्रम बड़हलगंज में हुआ। यहां देवरिया और आजमगढ़ जिले के दो ब्लॉकों सहित कुल 10 ब्लॉकों के जोड़ों का विवाह हुआ। इस दौरान सभी जगह वर-वधू के परिजन और गणमान्य लोगों ने अक्षत और पुष्प डालकर उन्हें आशीर्वाद दिया। इसके बाद सभी ने सहभोज मेें भाग लिया।
11 मुस्लिम जोड़ों का भी हुआ निकाह, वर-वधू को लोगों ने दिया आशीर्वाद
बड़हलगंज/चिल्लूपार। ग्रामीण मिनी स्टेडियम में बृहस्पतिवार को कुरान आयतों के साथ वेद ऋचाएं गूंजी। इस दहेज रहित सामूहिक विवाह में 232 जोड़े गृहस्थ जीवन में कदम रखते हुए एक दूसरे के हम सफर बने। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित इस दहेज रहित विवाह संस्कार का गवाह बनने के लिए उपनगर के अलावा आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। लोगों ने वर वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके मंगल जीवन की कामना की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि समाज कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद एक साथ जब आठ ब्लॉक क्षेत्र के 232 दूल्हों की बारात पौहारी महराज कुटी से कस्बे का भ्रमण करते हुए ढोल नगाड़े व बैंड बाजे की धुन के साथ निकली तो इस विहंगम दृश्य को देखने के लिए लोग कार्यक्रम स्थल पर उमड़ पड़े। स्टेडियम में 232 नव युगलों का दुल्हन की तरह सजे पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव मनोज सिंह तथा जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन की मौजूदगी में सामूहिक रूप से सभी वर वधू ने एक दूसरे के गले में जयमाल डाला और फिर पंडित कन्हैया तिवारी, आचार्य वेदप्रकाश व दीपक त्रिपाठी द्वारा उच्चारित वेद ऋचाओं के बीच 221 तथा कुरान आयत के उच्चारण से 11 मुस्लिम वर वधू का विवाह कराया गया हुआ।
समाज कल्याण विभाग व जनसेवा संस्था द्वारा वर वधुओं को उपहार में बेड, कुर्सी, आलमारी, कपड़े, बर्तन, जेवर, मोबाइल फोन के साथ वधू को 35 हजार नकद सहित अन्य घरेलू सामान दिए गए। शादी में शामिल सभी लोगों के लिए भोजन का भी इंतजाम था। विवाह सकुशल संपन्न कराने के लिए जनसेवा के दो सौ से अधिक कार्यकर्ता सक्रिय थे। जबकि सुरक्षा व्यवस्था की कमान पुलिस के जिम्मे रही।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुरोहित रामानंद त्रिपाठी, बांसगांव विधायक डॉ विमलेश पासवान, ब्लॉक प्रमुख बसंत पासवान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामबेलास यादव, हियुवा के प्रदेश महामंत्री पीके मल्ल, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, समाज कल्याण निदेशक वीके त्रिपाठी, एसडीएम गोला अरुण सिंह, बीडीओ अनिल सिंह, रणविजय चंद, अस्मिता चंद, हियुवा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ध्वज सिंह, हृदय शंकर सिंह, प्रदीप शुक्ल, जनसेवा संस्था अध्यक्ष महेश उमर, महामंत्री संतोष जायसवाल, डॉ मनोज यादव, राजकुमार जायसवाल, डॉ परमहंस सिंह, सृंजय मिश्र, अजय शाही सहित अन्य लोग मौजूद थे।
‘भ्रूण हत्या रोकने में दहेज रहित विवाह सशक्त माध्यम’
बड़हलगंज। समाज कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री व पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी ने कहा कि भ्रूण तथा दहेज हत्या जैसी कुप्रथाओं को रोकने में दहेज रहित सामूहिक विवाह सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने बेटियों के पिता के दर्द को समझा और अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया। खेलकूद युवा कल्याण विभाग के चेयरमैन विभ्राट चंद कौशिक व सीडीओ अनुज सिंह ने कहा कि यह प्रदेश सरकार की अनूठी पहल है। इससे दहेज के साथ शादी विवाह में दिखाए के तौर पर होने वाले फिजूल खर्च को समाप्त करने में प्रेरणादायक होगी।

विकलांग जोडे़ की भी हुई शादी
बड़हलगंज। दहेज रहित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक विकलांग जोडे़ की भी शादी हुई। खजनी के गौतम पैर से विकलांग हैं। इनकी शादी बड़हलगंज के बेदौली की रेनू से हुई। रेनू कमर से विकलांग हैं। दोनों ट्राई साइकिल से विवाह स्थल पर पहुंचे। जहां उनका विवाह संपन्न कराया गया।
इन ब्लॉक से शामिल हुए वर वधू
ब्लॉक जोडे़
बड़हलगंज 16
खजनी 20
बांसगांव 24
बेलघाट 45
कौड़ीराम 40
गोला 40
गगहा 14
उरुवा 30
रुद्रपुर देवरिया 02
रौनापार आजमगढ़ 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed