{"_id":"585838804f1c1b1a56e39868","slug":"salery-of-51-headmasters-checked","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे मिले कम, 51 हेड मास्टर का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे मिले कम, 51 हेड मास्टर का वेतन रोका
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 20 Dec 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के निर्देश पर अभियान चलाकर परिषदीय स्कूलों में की गई चेकिंग में 51 स्कूलों में बच्चे 50 फीसदी से कम मिले। कुछ स्कूल तो ऐसे भी थे जहां पांच से सात बच्चे ही उपस्थित थे। बीएसए ने सभी स्कूलों के हेडमास्टर से स्पष्टीकरण मांगते हुए अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
प्रशासनिक और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम बनाकर चेकिंग कराई गई थी, जिसमेें पिपराइच ब्लॉक में 4, खजनी में 6, उरुवा में 2, गोला में 5, गगहा में 5, चरगांवा में 6, बड़हलगंज में 2, कौड़ीराम में 2, बांसगांव में 4, ब्रह्मपुर में 2, सरदारनगर में 2, जंगल कौड़िया में 1, ब्रहमपुर में 3, नगर क्षेत्र में 2, कैंपियरगंज में 2, सहजनवां, भटहट व खोराबार में 1-1 स्कूल शामिल हैं। प्राथमिक विद्यालय इंद्रापार खुर्द, उरुवा में 5, पूर्व माध्यमिक विद्यालय केवलाचक में 7 और पूर्व माध्यमिक विद्यालय धर्मपुरा में 6 बच्चे ही स्कूल में मौजूद थे। बीएसए ने बताया कि सभी हेडमास्टर से कहा गया है कि जब तक उनके स्कूल में 50 प्रतिशत से अधिक बच्चों की उपस्थिति नहीं होती है, वेतन बहाल नहीं किया जाएगा।
शौचालय ठीक हालत में नहीं मिले
चेकिंग के दौरान तीन स्कूलों के शौचालय ठीक हालत में नहीं मिले। प्राथमिक विद्यालय डमुरी खुर्द सरदारनगर, प्राथमिक विद्यालय करमहा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरिहरपुर में शौचालय को ठीक कराने के लिए सीडीओ ने डीपीआरओ को निर्देश दिया है।