{"_id":"5cd1bd4ebdec2207594b04f3","slug":"sakshyam-singh-became-jointly-second-topper-in-up-with-99-20-marks-in-10th-cisce-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सक्षम संयुक्त रूप से यूपी में सेकेंड टॉपर, आठ साल से नहीं देखी टीवी, सोशल मीडिया से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्षम संयुक्त रूप से यूपी में सेकेंड टॉपर, आठ साल से नहीं देखी टीवी, सोशल मीडिया से दूर
Tue, 07 May 2019 10:45 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 07 May 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
सक्षम सिंह अपने परिवार के साथ
सीआईएससीई की दसवीं कक्षा में 99.20 फीसदी मार्क्स हासिल करके यूपी में संयुक्त रूप से दूसरी रैंक हासिल करने वाले लिटिल फ्लावर स्कूल धर्मपुर के सक्षम सिंह ने पिछले आठ साल टीवी नहीं देखी है। बच्चों की पढ़ाई बेहतर हो, इसलिए परिवार ने टीवी पैक कराके रख दिया। दादा नरसिंह प्रताप सिंह रेडियो की मदद से समाचार और गाने सुनते हैं। सक्षम ने सोशल मीडिया से भी दूरी बनाई हुई है। सक्षम न्यूज पेपर जरूर पढ़ते हैं। सक्षम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन
सक्षम की उपलब्धि से पूरा परिवार गदगद है। एडीओ पद से सेवानिवृत्त दादा नरसिंह प्रताप सिंह, दादी राधिका सिंह, पिता एवं एमपी इंटर कॉलेज में बायोलॉजी के प्रवक्ता डॉ. संजय सिंह, मां आशा सिंह (सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय भरवलिया) और सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली बहन युक्तिशा ने सक्षम का मुंह मीठा कराया, फिर केक काटकर जश्न मनाया गया। सक्षम का पसंदीदा खेल क्रिकेट है। नावेल पढ़ने का शौक भी है।
विज्ञापन
1 अगस्त 2003 को पैदा हुए सक्षम ने पढ़ाई में कोचिंग का सहारा लिया है। नेशनल टैलेंट सर्च एग्जाम का पेपर दिया था। इसमें यूपी में छठवीं रैंक मिली है। दूसरा पेपर छह जून को होगा। सफलता मिली तो स्कालरशिप मिलने लगेगी। सक्षम आईआईटी से बीटेक करने चाहते हैं। अब ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन और एडवांस की तैयारी में जुट गए हैं। सक्षम का कहना है कि बीटेक के बाद प्रशासनिक सेवा में जाना है। वह आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहते हैं। सक्षम को दसवीं में 500 में से 496 नंबर मिले हैं।
विज्ञापन
सक्षम का स्कोर कार्ड
सब्जेक्ट मार्क्स
अंग्रेजी 96
मैथ 100
साइंस 100
सोशल साइंस 100
कंप्यूटर 100
टॉपर्स के टिप्स
- शिक्षक ने जो क्लास में पढ़ाया, उसका नोट बनाया और उसी दिन घर पर रिवीजन भी किया। ।
- लक्ष्य तय कर लिया है। अब ध्यान केंद्रित करके पढ़ाई कर रहा हूं।
- समयसारिणी बनाकर पढ़ाई करते हैं। 24 घंटे किताब लेकर बैठने की आदत नहीं है।।