फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   safty to drown camra

फरमान: मुख्यमंत्री योगी के शहर में होने पर निजी कार्यक्रमों में नहीं उड़ा सकेंगे ड्रोन

Sat, 07 Dec 2019 11:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 07 Dec 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
safty to drown camra
dron - फोटो : amar ujala
गोरखपुर शहर में निजी कार्यक्रमों में ड्रोन कैमरों के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। अब बिना अनुमति इसका इस्तेमाल करने पर कार्रवाई होगी। साथ ही मुख्यमंत्री या किसी अन्य वीआईपी के शहर में रहने के दौरान ड्रोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे, खासकर उन इलाकों में जहां पर वीआईपी का कार्यक्रम हो। इसकी निगरानी के लिए एक इंस्पेक्टर को शामिल करते हुए चार सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जिसे उड़न दस्ता का नाम दिया गया है।
विज्ञापन


शहर में ड्रोन कैमरों की तादाद बढ़ती जा रही है। विवाह से लेकर अन्य निजी कार्यक्रमों में लोग ड्रोन कैमरों का बिना अनुमति इस्तेमाल कर रहे हैं। यही वजह है कि प्रशासन के पास भी शहर में मौजूद ड्रोन कैमरों के बारे में सही जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


इससे सुरक्षा को लेकर बड़ा खतरा खड़ा होने लगा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कई बार ऐसा हुआ है कि वीआईपी प्रोग्राम के दौरान आसपास एरिया में ड्रोन का इस्तेमाल पाया गया। हालांकि किसी के खिलाफ अब तब कार्रवाई नहीं की गई, लेकिन इससे खतरे को देखते हुए चुनौती से निपटने का प्लान तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन सौ मीटर के दायरे में नजर रखेगी एंटी ड्रोन टीम
ड्रोन कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था पर मंडरा रहे खतरे के मद्देनजर एंटी ड्रोन टीम का गठन किया गया है। इसमें एक इंस्पेक्टर सहित चार पुलिस कर्मचारियों को शामिल गया है। एसएसपी डॉ सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि वीआईपी कार्यक्रम के दौरान ड्रोन के जरिए आसपास की गतिविधियों पर नजर रख रहे पुलिस कर्मचारी किसी तरह के खतरे की आशंका होने पर तत्काल आगाह करेंगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में इसे विशेष रूप से लागू किया जाएगा। इसके लिए अलग से एडवाजरी भी जारी की गई है। एसएसपी का कहना है कि बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है, इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed