फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rumor in gorakhpur

सोशल मीडिया पर फर्जी संदेश से लोग परेशान

Fri, 23 Aug 2019 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
rumor in gorakhpur
सोशल मीडिया पर अफवाह से लोग परेशान
विज्ञापन

गोरखपुर। सोशल मीडिया पर इस वक्त एक अफवाह तेजी से वायरल हो रही है। गोरखपुर पुलिस के हवाले से यह अफवाह फैलाई जा रही है कि बरगदवां, तारामंडल समेत शहर के कई इलाकों में बिहार के बदमाश आ गए हैं। यदि कोई भीख मांगने आए, दरवाजा खटखटाए तो सतर्क हो जाएं, दरवाजा ना खोलें। गोरखपुर पुलिस ने इसका खंडन किया है। सीओ क्राइम प्रवीण सिंह ने बताया कि यह पूरी तरह से अफवाह है।

संदेश व्हाट्सएप, फेसबुक पर तेजी से वायरल किया जा रहा है। इस डरवाने संदेश में साफ लिखा गया है कि घर में बदमाश दाखिल हो सकते हैं और बड़ी वारदात कर सकते हैं। संदेश के नीचे गोरखपुर पुलिस का हवाला होने की वजह से लोग इसे सच मान ले रहे हैं। आलम यह है कि हर शहरी के मोबाइल पर यह संदेश पहुंच गया है। सीओ का कहना है कि संदेश को फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed