फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rs 2000 will go to account of 12 million farmers says yogi

12 करोड़ किसानों के खाते में जाएंगे 2000, 24 को पीएम मोदी करेंगे योजना की शुरुआत

Sat, 09 Feb 2019 09:41 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 09 Feb 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
Rs 2000 will go to account of 12 million farmers says yogi
cm yogi & Pm Modi - फोटो : फाइल फोटो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत लघु एवं सीमांत किसानों को वार्षिक 6000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर से ही करेंगे। इसकी पहली किस्त की दो हजार रुपये की राशि को देश के 12 करोड़ लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री 24 फरवरी को एक क्लिक में ट्रांसफर करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही कई और ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं लागू होने वाली है। केंद्र और प्रदेश सरकार की ऐसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों के पहुंचाने में बैंकिंग सेक्टर की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक के नवीन प्रशासनिक भवन के लोकार्पण के मौके पर कहा कि साढ़े चार वर्ष के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देशहित में कई फैसले लिए हैं। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि काला धन पर रोक लगाने के क्रम में नोटबंदी के दौरान दिन रात मेहनत करके इस मुहिम को सफल बनाया। जीएसटी, मुद्रा, जनधन, कर्ज माफी जैसी सरकार की योजनाओं को मूर्त रूप देने में बैंकिंग सेक्टर की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही। देश का सबसे बड़ा बैंक होने के लिहाज से स्टेट बैंक की भूमिका महत्वपूर्ण रही। 
विज्ञापन


इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष रजनीश कुमार की जन्मभूमि यूपी के लखनऊ का जिक्र करते हुए कहा कि उनका प्रदेश से भावनात्मक लगाव है। यूपी इनवेस्टर्स समिट के सफल आयोजन में उनकी भूमिका काफी सहायक रही। इस दौरान स्टेट बैंक के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बैंक के सामाजिक दायित्व के तहत गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय के दो आईसीयू वेंटीलेटर के लिए 22 लाख रुपये का चेक चिकित्सालय के ब्रिगेडियर केवीबीपी सिंह को चेक सौंपा। साथ ही कहा कि केंद्र और राज्य की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में स्टेट बैंक के अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी से अपनी भूमिका निभाएंगे। इस दौरान स्टेट बैंक स्थानीय प्रधान कार्यालय की मुख्य महाप्रबंधक सलोनी नारायण, महाप्रबंधक श्रीकांत, उप-महाप्रबंधक पीसी बरोड़ समेत बैंक के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 महीने में पूरा हो जाएगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण दो साल में पूरा हो जाएगा। इसके दोनों ओर बनाए जाने वाले औद्योगिक गलियारे में काफी संख्या में उद्योग लगेंगे। इससे प्रदेश के युवाओं का पलायन रुकेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि 15 फरवरी को प्रधानमंत्री झांसी में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेस-वे का सर्वे हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed