फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   roadways

ओवरलोड हैं रोडवेज के चालक, बसें भी खटारा

Mon, 08 Jul 2019 09:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
roadways
रेलवे बस स्टेशन से चल रहे विने वाइपर के बस ।
रोडवेज के चालक ‘ओवरलोड’, बसें भी खटारा
विज्ञापन

गोरखपुर। परिवहन निगम के गोरखपुर परिक्षेत्र में भी चालकों पर काम के बोझ की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। सबसे ज्यादा दिक्कत लंबे रूटों पर चलने वाले चालकों को होती है। आठ घंटे से अधिक लंबे रूटों पर दो चालकों का प्रावधान है मगर कई बसों को मंजिल तक पहुंचाने का भार एक ही चालक पर है। ऐसे में नींद नहीं पूरी होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सोमवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई घटना से यहां के भी चालक सहमे हुए हैं। नाम न छापने की शर्त पर कुछ चालकों का कहना है कि गाड़ी चलाते वक्त हर कोई सावधानी बरतता है मगर लंबा सफर तय करने के दौरान कभी-कभी नींद नहीं पूरी होती। ऐसे में अनहोनी का डर बना रहता है।
रोडवेज बसों की सेहत सही न होना भी घटना की वजह बनता है। बरसात के मौसम में भी कई बसों की लाइटें और वाइपर खराब हैं। चालकों की शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे। गोरखपुर परिक्षेत्र में 734 बसें संचालित हो रही हैं । 418 स्थायी और 592 चालक संविदा पर तैनात हैं। रोडवेज सूत्रोें केे मुताबिक करीब 100 चालकों की कमी अब भी है। रोडवेज प्रशासन समय-समय पर मेला लगाकर संविदा चालकों की भर्ती करता है मगर मानदेय कम होने के साथ ही डीजल के खर्च के बराबर भी कमाई न हो पाने पर उलटे उनसे वसूली हो जाती है। यही वजह है कि एक तरफ कुछ चालकों की भर्ती होती है तो कई नौकरी छोड़ते रहते हैं। राप्तीनगर डिपो 17 जुलाई को फिर संविदा चालकों की भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है बावजूद इसके आवेदन कम ही आ रहे हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर परिक्षेत्र की ज्यादातर बसें आठ घंटे से कम दूरी वाले रूट पर चलतीं हैं। सिर्फ दिल्ली और मथुरा रूट ही आठ घंटे से अधिक का है। दिल्ली के लिए 18 और मथुरा के लिए दो बसें संचालित होती हैं। दोनों रूटों के बसों पर दो-दो चालक रहते हैैं। एक के थकने पर दूसरा गाड़ी चलाता है। चालकों की थोड़ी कमी है लेकिन भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया है- मुकेश कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed