फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   road acident

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार जीजा-साले की मौत

Fri, 08 Nov 2019 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
road acident
पीपीगंज इलाके में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद जुटी भीड़।
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार जीजा-साले की मौत
विज्ञापन

पीपीगंज। इलाके के कस्बा चौकी के पास ट्रक से कुचलकर बाइक सवार जीजा उदयभान निषाद(30) और उनके चचेरे साले मिथुन निषाद (26) की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों गंभीर रूप से घायल थे और सूचना के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई जिस वजह से अस्पताल पहुंचाने में देरी हो गई। पुलिस ने चालक को ट्रक समेत कब्जे में ले लिया है। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
हादसा बृहस्पतिवार की रात 9:30 बजे के करीब हुआ। मखनहा गांव निवासी मिथुन निषाद अपने जीजा साखी गांव निवासी उदयभान के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने गया था। खाना खाने के बाद उदयभान अपनी बाइक से साले मिथुन को घर छोड़ने जा रहा था। गांव के पास ही सड़क पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। दोनों बाइक सवार छिटक कर पुलिस चौकी की दीवार पर जा गिरे। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस ने पहले एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस के नहीं आने पर प्राइवेट गाड़ी से अस्पताल ले गए लेकिन दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उदयभान के दो बच्चे हैं और मिथुन की शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन

...
बेटे की जन्मदिन के दिन ही मौत की खबर से मातम
घर में उदयभान के बेटे के जन्मदिन की पार्टी थी। जश्न के आयोजन में रिश्तेदार भी जुटे थे लेकिन उसी दिन उदयभान की मौत ने सबको झकझोर दिया है। पत्नी बेहोश हो गई थी। रिश्तेदार किसी तरह से घरवालों को संभालने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed