फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Road Accident in Kushinagar two died and one injured 

कुशीनगर: अनियंत्रित होकर चबुतरे से टकराई बाइक, दो किशोरों की मौत, एक घायल

Sat, 30 Nov 2019 03:33 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर Published by: Prachi Priyam Updated Sat, 30 Nov 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
Road Accident in Kushinagar two died and one injured 
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के बहोरा छपरा गांव निवासी तीन किशोर शुक्रवार देर रात सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। तीनों दोस्त एक बाइक पर बैठकर पड़रौना की ओर से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

विज्ञापन


बताया गया कि सरपतही खुर्द गांव के सामने उनकी बाइक अनियंत्रत होकर हाईवे के किनारे स्थित एक धर्मस्थल के चबूतरे से टकरा गई। घटना में 15 वर्षीय आमिर और 13 वर्षीय सुलेमान की मौत हो गई, जबकि कुद्दुस नामक 16 वर्षीय किशोर जख्मी हो गया।
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसओ धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए पड़रौना भेजा, साथ ही शवों को अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed