फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   road accident and 2 person death

तीन सड़क हादसे में मासूम समेत दो की मौत, एक घायल

Thu, 10 Oct 2019 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
road accident and 2 person death
सड़क हादसों में मासूम समेत दो की मौत
विज्ञापन

गोरखपुर। तीन थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में मासूम समेत दो की मौत हो गई। जबकि, गोला इलाके में बस की चपेट में आकर एक युवक घायल हो गया। आक्रोशित लोगों ने बस चालक की पिटाई कर दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
कसिहार प्रतिनिधि के मुताबिक इलाके के मलाव चौराहे पर मंगलवार दोपहर सीमेंट लदे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से जाबिर (4) की मौत हो गई। मलाव निवासी पप्पू अली मुंबई में सिलाई का काम करते हैं। पप्पू का बेटा दरवाजे पर खेल रहा था इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

सहजनवां प्रतिनिधि के मुताबिक इलाके के कसरवल गांव के पास बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुशीनगर के रायगंज निवासी कामेश्वर प्रसाद सिंह (37) के रूप में हुई। कामेश्वर सहजनवां के ग्राम महराबारी स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे और सीहापार में मकान किराए पर लेकर रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को वह बाइक से ड्यूटी पर सुबह जा रहे थे। कसरवल गांव के पास बस्ती से गोरखपुर की से तरफ जा रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। गोला बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गोला-कौड़ीराम मार्ग के चंद चौराहे के पास बस की चपेट में आने से देवकली गांव निवासी विश्वकर्मा (35) घायल हो गए। इससे नाराज वहां मौजूद लोगों ने बस चालक की पिटाई कर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed