दुष्कर्म के आरोप से आहत सेवानिवृत्त फौजी ने जहर खाया हालत नाजुक, चार आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस बच्ची को पाल-पोषकर बड़ा किया, उसकी तरफ से दुष्कर्म का आरोप लगने से आहत गगहा क्षेत्र के सेवानिवृत्त फौजी अखिलेश राय ने जहर खा लिया। अब सेवानिवृत्त फौजी का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वह रिश्ते में युवती के फूफा हैं। यह मामला दो अप्रैल का है। जहर खाने वाले के बेटे अभिषेक राय की शिकायत पर पुलिस की छानबीन की तो युवती के आरोप निराधार पाए गए, फिर अभिषेक की तहरीर पर गगहा पुलिस ने तीन अप्रैल को युवती सहित मऊ के छह आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, वसूली के लिए ब्लैकमेलिंग और आपराधिक साजिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसमें से तीन आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया है। तीन और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
गगहा इलाके के अतायर निवासी अभिषेक राय के मुताबिक उनके मामी की मौत बहुत पहले हो गई थी। इसके बाद मामा ने दूसरी शादी कर ली। इससे पिता अखिलेश राय चिंतित हुए और वह मामी की छोटी बेटी को अपने साथ लेकर चले आए। छोटी बच्ची को पढ़ाया-लिखाया और बड़ा किया। जब वह समझदार हुई तो अपने पिता, चाचा और प्रेमी से जा मिली। सबने मिलकर पिता की संपत्ति हड़पने की योजना बनाई। सेना से सेवानिवृत्त पिता से पहले 40 लाख रुपये की मांग की गई थी। जब रकम नहीं मिली तो ब्लैकमेलिंग शुरू हुई। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो जिसे पाल-पोषकर बड़ा किया था, उसने दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। 30 मार्च को युवती ने यूपी 100 पर फोन घुमाया और सेवानिवृत्त फौजी पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगा दिया। पुलिस ने छानबीन भी शुरू कर दी।
आरोप से आहत पिता ने आत्मघाती कदम उठा लिया और जहर खाकर जान देने की कोशिश की। आसपास के लोग समय से पहुंच गए तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब भी इलाज चल रहा है। अभिषेक के मुताबिक पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो झूठ सामने आ गई। पता चला कि दो अप्रैल को युवती के पिता, चाचा और अन्य लोग सेवानिवृत्त फौजी के घर गए थे। सबने 40 लाख रुपये देने का दबाव बनाया और ऐसा न होने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। साथ पुलिस को जानकारी देने की बात भी बताई। इससे निराश होकर ही पिता ने जहर खा लिया। बहरहाल, पुलिस ने सही जांच की और मामला खुलने के बाद पुलिस ने मऊ के कोपागंज निवासी और युवती के पिता सुधीर राय, चाचा मंटू राय, चचेरा भाई अमन राय, मौसी रानी राय, गाजीपुर के मदरह, कसरही निवासी शेषनाथ राय और आरोपी युवती के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने युवती, उसकी मौसी रानी और अमन को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है।