{"_id":"5d2377478ebc3e6cab1f5f58","slug":"relative-shocked-from-aditya-death-gorakhpur-city-news-gkp313139129","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्य की मौत से ननिहाल के लोग भी गमजदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदित्य की मौत से ननिहाल के लोग भी गमजदा
विज्ञापन
आदित्य की मौत से ननिहाल के लोग भी गमजदा
गोरखपुर। आगरा में एक्सप्रेस हाईवे पर सोमवार की सुबह रोडवेज बस के हादसे में मृत आदित्य कश्यप की ननिहाल में भी लोग स्तब्ध रह गए। सूचना आने के बाद आदित्य के मामा विवेक गुप्ता ने अपनी बहन और बहनोई मनीष को आदित्य की मौत की सूचना दी। ननिहाल के लोग दोपहर एक बजे दुकान बंद कर लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
लखनऊ के लालबाग निवासी मनीष गुप्ता के बेटे जनरथ बस से दिल्ली के लिए निकले थे। बस आगरा के यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में आदित्य कश्यप की भी मौत हो गई। आदित्य के पास उनके मामा मनीष की दुकान का प्रिंट हुआ बैग था। बैग पर लिखे नंबर पर कॉल करके मनीष को आदित्य की मौत की सूचना दी गई। आदित्य के मामा विवेक की सिनेमा रोड स्थित यूनाइटेड टॉकीज कैंपस में दुकान है। ननिहाल के लोगों ने बताया कि आदित्य अक्सर यहां आते थे। अभी पंद्रह दिन पहले ही वह दो दिन के लिए आए थे। दो दिन पूर्व ही मामा से आदित्य की फोन से बात हुई थी।