फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ravi Kishan met PM and demand National School of Drama in Gorakhpur

सांसद रवि किशन ने पीएम से मिलकर गोरखपुर में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा खोले जाने की मांग की

Fri, 22 Nov 2019 01:56 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 22 Nov 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
Ravi Kishan met PM and demand National School of Drama in Gorakhpur
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने गुरुवार को संसद भवन के प्रधान मंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को भगवान शिव की प्रतिमा भेंट की। प्रधानमंत्री व सांसद के बीच काफी देर तक क्षेत्र के विकास को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होती रही। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सांसद रवि किशन को क्षेत्र में बेहतर काम करने व क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों की मांग के लिए सराहना की। साथ ही उन्होंने संसद में शत-प्रतिशत उपस्थिति व क्षेत्र के विकास के लिए प्रश्न पूछे जाने पर पीठ थपथपाई। 

विज्ञापन


मुलाकात के दौरान सांसद रवि किशन ने पूर्वांचल के विकास के लिए गोरखपुर शहर में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा खोले जाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि पूर्वांचल में कलाकारों की कमी नहीं है। इस क्षेत्र में प्रतिभावान युवकों की भरमार है लेकिन ऐसे युवक-युवतियों को उचित प्लेटफार्म नहीं मिल पाने के कारण उनकी प्रतिभा धरी की धरी रह जाती है। ऐसे में यदि नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा खुलता है तो प्रदेश के अधिकतर युवा कलाकारों को इसका पूरा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


इस प्लेटफार्म को पाकर वह अपनी प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन एक नई दिशा में काम कर सकेंगे। इससे कला क्षेत्र का विकास होगा। पूरे प्रकरण को सुनने के बाद प्रधानमंत्री ने सांसद को स्कूल खोले जाने को लेकर आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम की कार्यशैली देख मिलती है दोगुनी ऊर्जा

सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री के पीठ थपथपाने के बाद क्षेत्र में काम करने के लिए नई उर्जा मिली है उनकी कार्यशैली देखकर हमें क्षेत्र के विकास व क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए दुगनी ऊर्जा मिल जाती है। क्षेत्र में और भी बेहतर और कुछ उपयोगी काम करने का मन करता है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री दोनों ही हमारे लिए आदर्श हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed