फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ravi kishan appeal public to follow traffic rules in gorakhpur

गोरखपुर सांसद रवि किशन ने शहरवासियों से यातायात नियमों का अनुपालन करने की गुहार लगाई

Thu, 12 Sep 2019 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 12 Sep 2019 03:12 AM IST
विज्ञापन
ravi kishan appeal public to follow traffic rules in gorakhpur
सांसद रवि किशन ने एसपी ट्रैफिक वर्मा से मुलाकात की और जनता से यातायात नियमों की पालन करने की अपील - फोटो : अमर उजाला

फिल्म अभिनेता और सदर सांसद रवि किशन ने बुधवार को एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा से मुलाकात कर यातायात नियमों और उसके उल्लंघन पर दंड की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने शहरवासियों से नियमों के अनुपालन की अपील की। उन्होंनेे कहा कि चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं।

विज्ञापन


रवि किशन ने कहा कि नियम जनता की भलाई के लिए ही बने हैं। इस दौरान एसपी ट्रैफिक ने बताया कि सांसद के निर्देश के बाद एयरपोर्ट के पास पुलिस पिकेट लगा दी गई है। एयरपोर्ट पर टैक्सी वालों के मनमाना किराया वसूलने की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद सांसद रवि किशन ने वहां पुलिस पिकेट लगाने को कहा था।
विज्ञापन


सांसद रवि किशन ने बाइक चलाने वाले लोगों से तीन सवारी ना लेकर चलने, नाबालिग बच्चों को बाइक चलाने की अनुमति न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियम बहुत ही सख्त हो गए हैं। रवि किशन बुधवार को गोरखपुर पहुंचे। वह बृहस्पतिवार को भी शहर में रहेंगे और गोरखनाथ मंदिर में आयोजित ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed