{"_id":"5dc9c4cf8ebc3e5b5f736220","slug":"ravi-kishan-gorakhpur-city-news-gkp328909310","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद रवि किशन ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद रवि किशन ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से जानकारी लेते सांसद रवि किशन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद रवि किशन ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया
गोरखपुर। जिले में डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या से चिंताग्रस्त सांसद रवि किशन मंगलवार की शाम जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों से उनका हालचाल पूछा और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इसके बाद सांसद दिग्विजयनाथ डिग्री कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर रघुनाथ चंद्र का हाल जानने उनके आवास पर पहुंचे। प्रो. रघुनाथ से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। कुछ देर प्रोफेसर और उनके परिवार के साथ बिताने के बाद सांसद रवाना हो गए। रास्ते में छात्रसंघ चौराहे पर नागरिकों ने सांसद का काफिला रोक कर उन्हें सम्मानित किया।
शाम साढ़े पांच बजे जिला अस्पताल पहुंचे सांसद रवि किशन ने इमरजेंसी वार्ड का दौरा किए। यहां डेंगू के तीन मरीज भर्ती थे। सांसद ने उनसे हालचाल पूछने के बाद मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली। मरीजों ने उन्हें बताया कि वक्त पर दवाएं और भोजन मिल जाता है।
सांसद संतुष्ट नजर आए। उन्होंने मौजूद चिकित्सकों से दवा की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। सांसद ने कहा कि जिला अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सेवाएं दी जा रही हैं। उनके साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी और एसआईसी डॉ. राजकुमार गुप्ता भी साथ थे।