{"_id":"58a9b3454f1c1b0970d84a93","slug":"ravi-kishan-and-manoj-tiwari-become-star-promoter-of-bjp-for-purvanchal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में वोटरों को रिझाएंगे रवि किशन व मनोज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में वोटरों को रिझाएंगे रवि किशन व मनोज
राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 20 Feb 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
ravi kishan manoj tiwari
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल के वोटरों को साधने की जुगत में जुटी भाजपा ने शीर्ष नेताओं के साथ ही फिल्मी हस्तियों को भी लाने की तैयारी की है। भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और भाजपा के दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और रवि किशन की करीब आधा दर्जन सभाएं होंगी। इन हस्तियों की सभाएं उन इलाकों में होंगी जहां अधिक तादाद में बिहार के लोग रहते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन सभाएं अभी गोरखपुर-बस्ती और आजमगढ़ मंडल में प्रस्तावित हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ताबड़तोड़ सभाएं कर रहे हैं। पार्टी के रणनीतिकारों ने हर विधानसभा सीट में एक बड़े स्टार प्रचारक को ले जाने का प्लान बनाया है। जहां पार्टी के शीर्ष नेता की सभा नहीं हो पाएगी वहां बाकी लोकप्रिय नेताओं की सभाएं कराने का प्रस्ताव बना है।
मनोज तिवारी गोरखपुर से वर्ष 2009 में लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष बनने के पहले तक लगातार निजी कार्यक्रम के बहाने उनका संपर्क यहां से बना हुआ है। वहीं, रवि किशन भी भोजपुरी इलाके में काफी लोकप्रिय हैं। शनिवार को रवि किशन ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण कर ली। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने बताया कि पूर्वांचल के ज्यादातर विधानसभाओं में रवि किशन और मनोज तिवारी की मांग है। इनकी सभाओं को लेकर कार्यक्रम तय किया जा रहा है। जल्द ही दोनों की सभाएं शुरू हो जाएंगीं।