फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rape case in gola

किशोरी को बंधक बनाकर गैंगरेप

Sun, 12 Jun 2016 08:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Sun, 12 Jun 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
rape case in gola
गैंगरेप - फोटो : Demo pic
गोला क्षेत्र में शनिवार की रात पड़ोसी महिला के साथ खेत की तरफ निकली किशोरी को बंधक बनाकर दो युवकों ने रेप किया। अचेत होने पर उसे छोड़कर फरार हो गए। होश आने पर घर पहुंची पीड़ित ने मां को घटना की जानकारी दी। शनिवार की सुबह थाने पहुंचे घरवालों ने तहरीर दी। किशोरी को घर से ले जाने वाली महिला और गांव के दो युवकों पर रेप, अगवा करने और धमकी देने का केस दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन



गोपालपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को पड़ोस में रहने वाली महिला शनिवार रात 10 बजे खेत की तरफ ले गई थी। गांव के बाहर पुलिया पर बैठे गांव के दो युवक मिल गए। महिला के सामने ही वह किशोरी को अगवा कर खेत की तरफ लेकर चले गए और रेप किया। अचेत हाल में किशोरी को छोड़कर वह भाग निकले। महिला भी घर चली आई। एक घंटे बाद होश में आने पर किशोरी घर पहुंची और घटना की जानकारी मां को दी।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह पीड़ित को लेकर थाने पहुंची उसकी मां ने दोनों युवकों के साथ ही खेत की तरफ ले जाने वाली महिला के खिलाफ तहरीर दी। सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed