{"_id":"5d2219258ebc3e6ca621be20","slug":"rape-accused-arrest-gorakhpur-news-gkp3130030132","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गोरखपुर। गगहा इलाके में किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी अफतर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। इस प्रकरण में किशोरी के पिता ने पहले सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर दी थी लेकिन बाद में दुष्कर्म बताया था।
पीड़िता के पिता पुलिस को बताया था कि गांव के ही अफतर ने शादी का झांसा देकर अपने दो दोस्तों के साथ किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म किया था। घटना के दिन किशोरी की उम्र 18 साल में पांच दिन कम थी ऐसे में पुलिस ने दुष्कर्म के साथ ही पॉक्सो एक्ट की धारा में भी केस दर्ज किया था। रविवार को पुलिस को आरोपी के इलाके में होने की जानकारी मिली थी।
आर्य मंदिर में मिले शादी के प्रमाण पत्र की जांच जारी
किशोरी ने आरोपी पर खुद को हिंदू बताकर शादी करने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया था। घटना के बाद आर्य मंदिर में शादी का एक प्रमाण पत्र भी मिला था। इस प्रकरण की जांच अभी जारी है। हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी पीड़िता के घर के पास ही रहता है। दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। ऐसे में जाति छिपाने की बात संभव नहीं है।