{"_id":"58407ff04f1c1b626bde6601","slug":"rally-to-aware-on-aids","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व एड्स दिवस पर निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व एड्स दिवस पर निकाली रैली
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 02 Dec 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
एड्स दिवस पर स्कूली बच्चों ने निकाली रैली।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएसएस एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें यूनिवर्सिटी समेत विभिन्न महाविद्यालयों के एनएसएस के स्वयंसेवक एवं विद्यार्थियों के साथ स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हुए। शहर के विभिन्न मार्गों से जब रैली गुजरी तो देखते बना। विद्यार्थियों का हुजूम हाथ में जागरूकता के नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहा था। जगह-जगह उन्होंने जागरूकता फैलाने के लिए नारे भी लगाए।
रैली में जिला क्षय रोग केंद्र के एंप्लाइज, ट्रेनी स्टाफ नर्सेज, विभिन्न एनजीओ, सेवा मार्ग, विहान, पीजीएसएस फ ातिमा हॉस्पिटल और विभिन्न महाविद्यालयों के एनएसएस के स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। रैली जिला अस्पताल कैंपस से रवाना हुई। शास्त्री चौक, डीएम आवास, यूनिवर्सिटी होते हुए जिला क्षय केंद्र पर समाप्त हुई। इस दौरान एड्स संक्रमण के बारे में जागरूकता पैदा करने वाले स्लोगन बोले गए। इस बीच कार्यक्रम समन्वयक एनएसएस गोरखपुर यूनिवर्सिटी डॉ. अजय कुमार शुक्ला के निर्देशन में एनएसएस के स्वयंसेवकों की ओर से लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। इसके द्वारा एड्स से बचाव के लिए विभिन्न तरीकों को विस्तार के साथ बताया गया।
संदेश दिया गया कि एड्स पीड़ित के साथ सहानुभूति और अपनेपन के साथ ही इलाज कराया जाए न कि सामाजिक बहिष्कार किया जाए। इस अवसर चिकित्साधिकारी डॉ. विराट स्वरूप श्रीवास्तव, कोआर्डिनेटर अभय नारायन मिश्र, मिर्जा आफ ताब बेग, डीपीसी धर्मवीर प्रताप सिंह, केपी सिंह, सीपीएलटी राजेश गुप्ता, अनिल श्रीवास्तव, संजय सिन्हा आदि मौजूद थे। कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी स्मारक पीजी कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों ने डुमरीखास में जागरूकता रैली निकाली। नवल्स पीजी कॉलेज कुसम्ही में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। पंडित ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान डिग्री कॉलेज आभूराम में झांकियों के माध्यम से लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया गया।