फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rajesh Pandey declared BSP condidate from gorakhpur grameen

गोरखपुर ग्रामीण से राजेश पांडेय व बांसगांव से धर्मेंद्र बसपा प्रत्याशी

Sat, 03 Sep 2016 08:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sat, 03 Sep 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
Rajesh Pandey declared BSP condidate from gorakhpur grameen
बसपा प्रतीक
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा ने एक और विधायक का टिकट काट दिया है। पार्टी ने बांसगांव सुरक्षित सीट से विधायक डॉ. विजय कुमार की जगह धर्मेंद्र कुमार पर भरोसा जताया है। वहीं छात्र राजनीति से बसपा में शामिल हुए राजेश पांडेय को गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र तथा जगदीश सिंह को फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन


सहजनवां में पार्टी की मंडलीय समीक्षा बैठक में मुख्य जोनल कोऑर्डिनेटर एमएलसी दिनेश चंद्रा ने प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का निर्देश है कि सभी कार्यकर्ता जीत के लिए जुट जाएं। उन्होंने दोनों मंडल की सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हर बूथ की समीक्षा एक महीने में कर ली जाए। कार्यकर्ता मतदाता सूची बनाने का कार्य बूथ स्तर पर शुरू कर दें। जोनल कोऑर्डिनेटर घनश्याम चंद खरवार ने कहा कि सभी कार्यकर्ता घोषित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए लग जाएं।
विज्ञापन


इस दौरान जोनल कोआर्डिनेटर श्रवण कुमार निराला, विधायक देव नरायन उर्फ जीएम सिंह, विधायक विजय प्रताप, जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार, संजय पांडेय, अशोक कुमार, विश्वजीत सिंह, एसपी सिंह, रामदेव पासवान, विवेकानंद सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश को प्रत्याशी बनाने पर बधाई दी

गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से राजेश पांडेय को प्रत्याशी बनाने पर बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। नेताओं ने कहा कि गोरखपुर यूनिवर्सिटी से राजनीति शुरू करने वाले राजेश को प्रत्याशी बनाने से युवाओं में काफी उत्साह है। बधाई देने वालों में जोनल कोऑर्डिनेटर घनश्याम चंद्र, मंडल कोऑर्डिनेटर हरि प्रकाश निषाद, जिला प्रभारी गौतम प्रसाद, मंडल अध्यक्ष संजय पांडेय, एजाज अहमद, राधेश्याम गौतम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed