{"_id":"58b592c04f1c1bbe1c830a2f","slug":"rajeev-shukla-says-pm-modi-has-ph-d-in-fake-promise","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठे वादे में मोदी जी की पीएचडी : राजीव शुक्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठे वादे में मोदी जी की पीएचडी : राजीव शुक्ला
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 01 Mar 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
rajiv shukla
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने झूठे वादे करने के मामले में पीएचडी कर रखी है। पीएम बनने से पहले और बाद में उन्होंने जो भी वादे किए, उसे पूरा नहीं किया। ऐसे में पांच चरणों के मतदान में सपा-कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में रुझान देखकर पीएम हर तिकड़म अपना रहे हैं और लोगों को गुमराह करने में लग गए हैं। कहा कि 2-जी (दो गुजराती- नरेंद्र मोदी और अमित शाह) से प्रदेश को बचाएं।
सोमवार को शहर के एक होटल में पत्रकारों से मुखातिब राजीव ने कहा कि जनता अब मोदी के भुलावे, बहकावे में नहीं आएगी। वह जान चुकी है कि अखिलेश भी चाहते तो जाति-पाति की राजनीति करते, लेकिन वह सिर्फ विकास का एजेंडा लेकर मैदान में आए हैं। जनता को राहुल और अखिलेश का साथ पूरी तरह से पसंद आ गया है। कहा कि मोदी हर मोर्चे पर विफल हो गए हैं। विदेश नीति की स्थिति यह है कि नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश भी हमारे विरोधी हो गए हैं। चीन और ट्रंप हमारी सुनते नहीं। सबसे दुखद और चिंताजनक स्थिति यह है कि सीमा की सुरक्षा के मसले पर हम चूक रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में सीमा पर हमारे 100 से ज्यादा सैनिक शहीद हो गए। इतने सैनिक यूपीए सरकार के 10 साल के कार्यकाल के दौरान शहीद नहीं हुए थे।
कहा, दरअसल, मोदी ने निर्णय लेने के मामले में इंदिरा गांधी बनने की कोशिश की, लेकिन पूरी तरह से असफल हो गए। इधर चुनाव में वह कसाब-कसाब कर रहे हैं, लेकिन कसाब को फांसी तो यूपीए सरकार ने दी। भाजपा की सरकार में संसद पर हमला हुआ, लेकिन सजा हमने दी। बूचड़खाने बंद करने की बात करते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा मांस निर्यात गुजरात से होता है। खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश सरकार पर हमला करते हैं, लेकिन कानून व्यवस्था की सबसे ज्यादा खराब स्थिति भाजपा शासित प्रदेशों में हैं।