फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rain lighting kut gorakhpur

बारिश में गोरखपुर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 50 हजार घरों में रहने वालों की जान सांसत में

Sat, 14 Dec 2019 11:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Dec 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
rain lighting kut gorakhpur
गोरखपुर विश्वविद्यालय के इलाहाबाद बैक के पास रोड पर गिरा पेड़ की डाल ।
बारिश से शुक्रवार को शहर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। कई जगहों पर पेड़ की टहनियां गिर जाने से तार टूट गया। सहारा इस्टेट, शाहपुर, बशारतपुर, विकासनगर, हुमायूंपुर सहित दर्जन भर मोहल्लों में पूरे दिन बिजली की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


बिजली ठप होने से करीब 50 हजार से ज्यादा घरों में लोगों को सांसत झेलनी पड़ी। सबसे ज्यादा समस्या पानी को लेकर हुई। संविदा कर्मियों की हड़ताल का असर पड़ा। फाल्ट को ठीक करने में बिजली कर्मियों को काफी दिक्कतें हुईं। देर शाम बिजली की आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन


सहारा इस्टेट में पहले 33 केवी की सप्लाई ट्रिप होने से बाधित हो गई। इसके बाद परिसर में ही सुबह 10.30 बजे 11 केवी की लाइन का तार टूटकर तरकुल के पेड़ पर गिर गया। पूरे सहारा इस्टेट की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े बजे फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल हो सकी। राप्तीनगर उपकेंद्र के शाहपुर फीडर में फाल्ट हो जाने से शाहपुर, बशारतपुर, रामजानकीनगर आदि इलाके में सुबह आठ बजे से ही बिजली गुल हो गई। लोगों ने बिजली अधिकारियों को फोन किया तो कई अवर अभियंता और एसडीओ के फोन ही नहीं उठे। करीब अपराह्न तीन बजे यहां आपूर्ति बहाल हो पाई।

विकासनगर उपकेंद्र से जुड़े महावीरपुरम, विकासनगर समेत कई मोहल्लों में सुबह चार बजे ही बिजली चली गई। यहां बिजली नहीं होने से पानी का इंतजाम नहीं हो सका। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई।

इसी तरह जनप्रिय विहार कालोनी में सुबह 7.45 बजे ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ जाने से बिजली गुल हो गई। दोपहर बाद करीब दो बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। अपराह्न तीन बजे अशर्फी मस्जिद के पास पोल में करंट उतरने से बकरी की मौत हो गई।

इसी तरह खोराबार क्षेत्र में रानीबाग और रुस्तमपुर आदि उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। लालडिग्गी फीडर से कृष्णानगर, नार्मल इलाके में रात आठ बजे के बाद बिजली आई।

पैडलेगंज में पोल से टकराया ट्रक, आपूर्ति बाधित
पैडलेगंज चौराहे पर सुबह ट्रक की टक्कर से बिजली का पोल गिर गया। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे अवर अभियंता प्रमोद यादव ने दोपहर करीब दो बजे आपूर्ति बहाल कराई।

संविदाकर्मियों की हड़ताल स्थगित
गोरखपुर। बकाया भुगतान की मांग को लेकर दो दिनों से कार्य बहिष्कार कर रहे विद्युत संविदा कर्मियों ने शुक्रवार की शाम हड़ताल स्थगित कर दी। अधीक्षण अभियंता नगर ने वार्ता के दौरान आश्वस्त किया कि सोमवार तक खाते में रकम चली जाएगी। इसके बाद बिजली कर्मी माने। शुक्रवार को बारिश के बाद फाल्ट ज्यादा हुई और इन कर्मचारियों के काम पर न होने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। जोनल अध्यक्ष प्रमोद पांडेय ने बताया कि हमें अगली बार से समय से भुगतान का आश्वासन मिला है, इसलिए काम पर वापस आए हैं। संविदाकर्मी शाम से आपूर्ति बहाल को ठीक करने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed