फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railways change 13 Trains route due to pre-non-interlocking and non-interlock, These trains affected

रेलवे ने 13 ट्रेनों के बदले रूट, प्री नॉन इंटरकॉलक व नॉन इंटरलॉक होने से प्रभावित होंगी ये ट्रेनें 

Sat, 06 Apr 2019 06:49 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: देव कश्यप Updated Sat, 06 Apr 2019 06:49 AM IST
विज्ञापन
Railways change 13 Trains route due to pre-non-interlocking and non-interlock, These trains affected
प्रतीकात्मक तस्वीर

पूर्व मध्य रेलवे के कुढ़नी, गोरौल एवं भगवानपुर स्टेशनों पर विभिन्न तिथियों को प्री नॉन इंटरलॉक व नॉन इंटरलॉक होने के कारण कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है।

विज्ञापन


इन ट्रेनों का बदला मार्ग
हटिया से छह से 16 अप्रैल (15027) हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस बछवारा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बछवारा-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन


हावड़ा से छह से 16 अप्रैल (13019) हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस बरौनी-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-सोनपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मोकामा-पटना जंक्शन-पाटलीपुत्र-पहलेजाघाट-परमानंदपुर के रास्ते चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काठगोदाम से आठ से 16 अप्रैल तक (13020) काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग सोनपुर-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी के स्थान पर परमानंदपुर-पहलेजाघाट-पाटलीपुत्र-पटना जंक्शन-मोकामा के रास्ते चलेगी।

दरभंगा से सात से 17 अप्रैल तक (12565) बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग हाजीपुर-छपरा-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बापूधाम मोतीहारी-पनियहवा के रास्ते चलेगी।

सहरसा से सात से 17 अप्रैल तक (12553) वैशाली एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बछवारा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर के स्थान पर बछवारा-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर के रास्ते चलेगी। 

बरौनी से नौ से 17 अप्रैल तक (11123) बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग बछवारा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर के स्थान पर शाहपुर पटोरी-बछवारा-हाजीपुर के रास्ते चलेगी।

ग्वालियर से छह से 16 अप्रैल (11124) ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बछवारा के स्थान पर हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बछवारा के रास्ते चलेगी। 

न्यू जलपाईगुड़ी से नौ, 13 व 16 अप्रैल को चलने वाली (12523) न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते चलेगी।

नई दिल्ली से 10 व 14 अप्रैल को चलने वाली (12524) नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग छपरा-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-पनियहवा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी।

न्यू जलपाईगुड़ी से 10 व 17 अप्रैल को चलने वाली (12407) न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा के स्थान पर मुजफ्फरपुर-पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते चलेगी।                
                                 
न्यू जलपाईगुड़ी से 15 अप्रैल को चलने वाली (19602) न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा के स्थान पर मुजफ्फरपुर-पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते चलेगी।

उदयपुर से 13 अप्रैल को चलने वाली (19601) उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस छपरा-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-पनियहवा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी।

गोरखपुर से नौ, 12, 14, 15 व16 अप्रैल को चलने वाली (15048) गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस छपरा-शाहपुर पटोरी-बरौनी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पहलेजाघाट-पाटलीपुत्र-पटना जंक्शन के रास्ते चलेगी।

तीन जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

रेल प्रशासन ने तीन जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। चौरीचौरा एक्सप्रेस में सात अप्रैल को गोरखपुर से, आठ अप्रैल को कानपुर अनवरगंज से, गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में सात अप्रैल को गोरखपुर से, आठ अप्रैल को पनवेल से, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में आठ अप्रैल को गोरखपुर से तथा नौ अप्रैल को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

दो जोड़ी ट्रेनें निरस्त 
उत्तर मध्य रेलवे के मारीपत स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग कार्य होने के कारण दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन विभिन्न तिथियों में निरस्त किया गया है। सीतामढ़ी से 13 अप्रैल को चलने वाली (14005) सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनस से 14 अप्रैल को चलने वाली (14006) आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी एक्सप्रेस, कटिहार से 12 अप्रैल को चलने वाली (15707) कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस तथा अमृतसर से 14 अप्रैल को चलने वाली (15708) अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

रास्ता बदलकर चलेगी गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनल 
मध्य रेलवे के भुसावल स्टेशन पर नान इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गोरखपुर से 17 अप्रैल को चलने वाली (15067) गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस तथा बांद्रा टर्मिनस से 19 अप्रैल को अपने निर्धारित मार्ग बीना-इटारसी-भुसावल-जलगांव-ऊधना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बीना-निशातपुरा-संत हरदाराम नगर-उज्जैन-रतलाम-बडोदरा के रास्ते चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed