फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   railway running allowence

रेलवे में रनिंग स्टाफ का भत्ता एकमुश्त भुगतान किया जाएगा

Sat, 30 Nov 2019 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
railway running allowence
रेलकर्मियों के रनिंग भत्ता का हुआ एकमुश्त भुगतान
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे में रनिंग स्टॉफ (लोको पायलट (ड्राइवर), गार्ड, फायरमैन आदि) के भत्ते के एरियर का एकमुश्त भुगतान की अड़चनें दूर हो गई। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने 2000 रनिंग कर्मचारियों का 40 करोड़ रुपये एकमुश्त भुगतान कर दिया है। रेलकर्मियों ने इसे संघर्ष की जीत बताया है।
रेलकर्मियों के रनिंग भत्ता काएकमुश्त भुगतान नहीं होने की खबर अमर उजाला ने छह नवंबर के अंक में ‘रेल कर्मियों के रनिंग भत्ता के एकमुश्त भुगतान पर अड़े यूनियन’ शीर्षक से प्रकाशित किया था। छह नवंबर को पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारियों संघ के विरोध सभा में आए नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेन के महामंत्री एवं अंतरराष्ट्रीय ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के उपाध्यक्ष डॉ एम राघवैया ने अमर उजाला से खास बातचीत में रेलवे बोर्ड के सामने मुद्दा उठाने को कहा था, इसे भी सात नवंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया।
विज्ञापन

डॉ राघवैया ने नौ नवंबर को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र लिखकर एकमुश्त भत्ता का भुगतान करने का दबाव बनाया। पीआरकेएस के महामंत्री विनोद कुमार राय ने बताया कि शुक्रवार को लखनऊ मंडल में 40 करोड़, वाराणसी और इज्जतनगर मंडल 20-20 करोड़ रुपये एकमुश्त भुगतान हो गया है। उन्होंने कहा कि रेलकर्मियों ने एक बड़ी जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल इंडिया गार्ड कौंसिल के जोनल महामंत्री शीतल प्रसाद ने कहा कि 50 हजार रुपये भुगतान का निर्णय ही गलत था। यूनियनों के दबाव के बाद रेल प्रशासन ने सही फैसला लेकर एकमुश्त भुगतान किया है। एक तरह से यह रनिंग कर्मचारियों की एकजुटता का परिणाम है।

एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के संरक्षक सुभाष दुबे ने कहा कि एकमुश्त भुगतान के लिए 15 दिन की मोहलत दी गई थी। रेल प्रशासन ने रनिंग स्टॉफ के हित का ख्याल रखते हुए इसे समय से भुगतान कर दिया। यह हमारे संघर्षों की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed