{"_id":"576d475a4f1c1bc525b495d6","slug":"railway-finish-the-rubber-stamp-printed-in-english","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी की रबर मुहरों को नष्ट करेगा रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी की रबर मुहरों को नष्ट करेगा रेलवे
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 24 Jun 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजभाषा हिंदी के प्रयोग और प्रसार के रेलवे विभागीय कमियों को दूर करने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए अंग्रेजी की रबर मुहरों को तत्काल नष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को इसे लेकर मुख्य परिचालन प्रबंधक अर्चना जोशी की अध्यक्षता में परिचालन विभाग के आपदा प्रबंधन कक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि जीएम राजीव मिश्र का निर्देश है कि सभी विभाग अपने कार्य क्षेत्र में हिंदी के प्रयोग और प्रसार में रह गई थोड़ी-बहुत कमियों को दूर करें। साथ ही सुनिश्चित करें कि किसी भी स्तर पर राजभाषा के प्रयोग-प्रसार में किसी तरह की शिथिलता न आने पाए। जांच स्थलों की लगातार निगरानी जरूरी है। उन्होंने हिदायत दी कि निरीक्षण के दौरान अंग्रेजी में पाई गई रबड़ की मुहरों को ‘ऑन द स्पॉट’ नष्ट कर दिया जाए। अधिकारी अपने नियमित निरीक्षण के दौरान स्थापित हिंदी पुस्तकालयों का गहन निरीक्षण करें। सभी पुस्कालयों के बाहर पुस्तकालयाध्यक्ष का नाम, पुस्तकालय खुलने का समय आदि का विवरण लिखा जाए। कार्यक्रम का संचालन श्याम बाबू शर्मा, ने किया।
इस दौरान उप मुख्य परिचालन प्रबंधक संजीव सेठ, वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक रामसूरत, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी वी डुंगड़ुंग समेत परिचालन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।