फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Raid on medical store

बिना रिकॉर्ड के बेच रहे थे दवाएं, छापा पड़ा तो दुकानदार भागे

Sat, 30 Jan 2016 07:27 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
Raid on medical store
दूसरे जनपद की ड्रग विभाग की टीम ने मेडिकल कॉलेज परिसर और आसपास की दवा की दुकानों की जांच की। इस दौरान कई दुकानों पर एंटीबॉयोटिक और दर्द की दवाएं बिना रिकॉर्ड के बेची जा रही थीं। ये दवाएं शेड्यूल एच1 में आती हैं और इन दवाओं को बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं बेचा जा सकता है। वहीं, दुकानों में दवाएं बिखरी मिली हैं, क्रय-विक्रय अभिलेखों में कमी भी मिली है। जांच की कार्रवाई से डरे दुकानदार शटर गिराकर भाग खड़े हुए। ऐसे 10 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और जवाब संतोषजनक न मिलने पर लाइसेंस निरस्त होंगे।
विज्ञापन


अलीगढ़ के सहायक आयुक्त औषधि आरपी पांडेय ने बताया कि शनिवार को मेडिकल कॉलेज परिसर और आसपास की 12 दुकानों की जांच की गई है। इन दुकानों में कई कमियां मिली हैं। अधिकतर दुकानों पर शेड्यूल एच1 के तहत आने वाली दवाओं को नियमानुसार बेचते नहीं पाया गया है। दवाओं के रख-रखाव की स्थिति कहीं भी ठीक नहीं मिली हैं। क्रय-विक्रय अभिलेख में भी कमियां मिली हैं। इस दौरान 22 दवाओं के नमूने संदेह के आधार पर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन


जांच में मिली कमियों पर कार्रवाई के लिए जांच आख्या औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी को भेजी गई है। टीम बीते तीन दिनों से जिले में दवा की दुकानों की जांच कर रही है। छापा मारने वाली टीम में इलाहाबाद के ड्रग इंस्पेक्टर मुकेश जैन, कानपुर नगर के एजाज, गोंडा के हेमंत, रामपुर के अनुरोध, संतकबीरनगर के देशबंधु विमल, गोरखपुर के ड्रग इंस्पेक्टर बृजेश यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दुकानें मिली बंद
अपर्णा मेडिकल स्टोर, राहुल मेडिकल स्टोर, जानकी मेडिकल स्टोर, अंबे मेडिकल एजेंसी, दुर्गा मेडिकल एजेंसी, जेके मेडिकल, आलोक मेडिकल, ताज मेडिकल, लकी मेडिकल, जायसवाल मेडिकल स्टोर। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed