फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Radheshyam says, ''mahant does not want to establish AIIMS'

आदित्यनाथ नहीं चाहते, गोरखपुर में बने एम्स : राधेश्याम

Wed, 08 Jun 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 08 Jun 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Radheshyam says, ''mahant does not want to establish AIIMS'
सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेते चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह। - फोटो : rajesh kumar
प्रदेश सरकार के कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह का कहना है कि गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ नहीं चाहते कि गोरखपुर में एम्स की स्थापना हो, क्योंकि उन्हें यहां खुद का प्राइवेट मेडिकल कॉलेज खोलना है। गोरखपुर में एम्स के लिए प्रदेश सरकार अपना काम पूरा कर चुकी है।
विज्ञापन


मंगलवार को यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में एम्स से जुड़े सवाल पर कहा कि राज्य सरकार की सक्रियता से एम्स के लिए जमीन, फोरलेन की मंजूरी हो चुकी है। अब निर्माण की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। केंद्र सरकार से आगे की कार्रवाई कराने की बजाय सांसद एवं महंत आदित्यनाथ प्रदेश सरकार पर बेवजह आरोप लगाए जा रहे हैं। इसके पीछे उनकी मंशा एम्स न लाने की है, क्योंकि वह निजी मेडिकल कॉलेज खुलवाना चाहते हैं।
विज्ञापन


राज्य मंत्री ने कहा कि सूबे में कई नए मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी है। छह जून को फैजाबाद मेडिकल कॉलेज की नींव रखी जानी थी, मगर कुछ कारणों से कार्यक्रम टल गया है। इसे जल्द किया जाएगा। राज्य सरकार चिकित्सा क्षेत्र में लगातार सुधार कर रही है। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में कोबाल्ट यूनिट, एमआरआई मशीन की शुरुआत इसके बड़े प्रमाण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व उन्होंने सर्किट हाउस में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने किसानों को उपकरण, बीज आदि की सब्सिडी बिना बिचौलियों के सुनिश्चित कराने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पर जोर दिया। कहा कि जल्द सब्सिडी की राशि किसानों के खाते में पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed