{"_id":"5dec06488ebc3e1b8c42515b","slug":"raam-katha-gorakhpur-city-news-gkp332374260","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपादेवी पार्क में भागवत कथा आज से, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपादेवी पार्क में भागवत कथा आज से, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपादेवी पार्क में भागवत कथा आज से, तैयारियां पूरी
गोरखपुर। चंपादेवी पार्क में रविवार से शुरू होने वाली भागवत कथा की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के कार्यक्रम संयोजक स्वामी सुमेधानंद और गोरखपुर शाखा के संयोजक स्वामी अर्जुनानंद ने शनिवार को कथा स्थल का निरीक्षण भी किया। इससे पहले पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय, यूपी व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, साध्वी आद्या भारती और स्वामी अर्जुनानंद ने लिंग समानता कार्यक्रम के अंतर्गत ‘संतुलन’ जागरूकता रैली को रवाना किया। जो चंपादेवी पार्क से निकलकर तारामंडल स्थित आश्रम पर समाप्त हुई। इस दौरान नारी सशक्तीकरण पर नुक्कड़ नाटक खेला गया। साथ ही लोगों को कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। मुख्य यजमान और और तुलस्यान फार्मा के निदेशक राजेश तुलस्यान ने साध्वी से मिलकर कार्यक्रम की जानकारी दी। स्वामी सुमेधानंद ने बताया कि रविवार को सुबह नौ बजे नगर निगम स्थित रानीलक्ष्मीबाई पार्क से शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो शास्त्री चौक, आंबेडकर चौक, छात्रसंघ चौराहा, पैडलेगंज होते हुए चंपा देवी पार्क पहुंचेगी। इसके बाद पूजा होगी। दोपहर एक बजे से कथा वाचक साध्वी आस्था भारती श्रद्धालुओं को भागवत कथा सुनाएंगी। सात दिवसीय कथा में हर दिन अलग-अलग प्रसंग पर कथा का वाचन होगा। सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को भी शामिल किया जाएगा। 15 हजार श्रद्धालु एक साथ कथा सुन सकेंगे। भागवत कथा के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। 14 दिसंबर को कथा का समापन होगा।