फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   protest of lekhpals to be continued

सख्ती का फरमान बेअसर, डीएम ने निकाला बीच का रास्ता

Tue, 30 Aug 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Tue, 30 Aug 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
 protest of lekhpals to be continued
धरना देते लेखपाल। - फोटो : Rajesh Kumar
हड़ताल को अवैध करार देने वाले शासन के फरमान से बेफिक्र लेखपालों ने सोमवार को भी कामकाज ठप रखा। उनका कहना है कि जब तक प्रदेश नेतृत्व कोई निर्देश नहीं जारी करता, आंदोलन जारी रहेगा। उधर, शासन की तरफ से कार्रवाई की रूपरेखा स्पष्ट न होने से जिला प्रशासन ने बीच का रास्ता निकाला है। लेखपालों के हड़ताल पर होने से सर्वाधिक दिक्कत जाति, आय, निवास आदि प्रमाणपत्रों को लेकर हो रही है। इसे देखते हुए डीएम ओएन सिंह ने यह काम कानूनगो को दे दिया है।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश में कहा गया है कि कानूनगो, अमीन आदि की मदद से आवेदनों का सत्यापन करेंगे, ताकि प्रमाण पत्र समय से जारी किए जा सकें। लेखपालों की हड़ताल जारी रहने तक तहसीलदार के अकाउंट से प्रमाणपत्रों के आवेदन, कानूनगो के पास जाएंगे। इसी तरह जमानत आदि के सत्यापन का काम भी कानूनगो ही देखेंगे। हालांकि, जिला प्रशासन की यह कवायद कितनी सफल होती है, यह आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा। क्योंकि लेखपालों की तुलना में कानूनगो की संख्या सीमित है। यही नहीं शहर के सभी मोहल्लों आदि की जानकारी भी कानूनगो को उतनी नहीं है, जितनी लेखपालों को। एक सप्ताह से लेखपालों के हड़ताल पर रहने के कारण जिले में हजारों की संख्या में प्रमाणपत्रों के आवेदन लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed