{"_id":"57dc08a04f1c1b5e48d474b5","slug":"protest-of-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने बाइक जुलूस निकालकर भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने बाइक जुलूस निकालकर भरी हुंकार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 16 Sep 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम से बाइक जुलूस निकालते कर्मचारी।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीस सितंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल की तैयारी को लेकर कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में शुक्रवार को कर्मचारियों ने बाइक जुलूस निकाला। इसकी शुरुआत नगर निगम परिसर से हुई।
जुलूस निगम से गांधी प्रतिमा टाउनहाल से होकर गोलघर काली मंदिर, पुलिस लाइंस, रेलवे स्टेशन रोड होते हुए सिंचाई विभाग तक गया और वहां से पुन: वापस रोडवेज बस स्टेशन होते हुए यूनिवर्सिटी चौराहा से होते हुए पीडब्लूडी कार्यालय, आरटीओ, गोरखपुर यूनिवर्सिटी, कचहरी बस स्टैंड होकर अंबेडकर चौक, शास्त्री चौक के रास्ते डीएम कार्यालय पहुंचा। जहां अनिश्चित कालीन हड़ताल को धरने पर बैठे लेखपालों ने भी समर्थन दिया। इसके बाद बाइक जुलूस जिला चिकित्सालय, घोष कंपनी, महिला चिकित्सालय होते हुए वापस नगर निगम परिसर में सभा हुई।
सभा में 18 सूत्री मांगों और छठवें वेतनमान की वेतन विसंगतियों को दूर करने तथा सातवें वेतन राज्य कर्मचारियों एवं शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, स्थानीय सार्वजनिक निगमों एवं केंद्र सरकार की भत्ता समानता एवं पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई। अध्यक्षता कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के अध्यक्ष आरडी चतुर्वेदी और संचालन रवींद्र कुंवर सिंह ने किया। इस दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के जगदीश प्रसाद पांडेय ने कहा कि कर्मचारी एवं शिक्षकों की मांग को लेकर हड़ताल को सफल बनाया जाएगा। आरडी चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की मांग को मानना ही होगा। कौशल कुमार शुक्ल ने कहा कि एकता से हर लड़ाई जीती जा सकती है।
विज्ञापन
आरपी सिंह, अमरनाथ यादव, बृजेश श्रीवास्तव, मानदेव सिंह, राजेंद्र नायक, चंद्रशेखर पाठक, रमेश तिवारी, सुदामा प्रसाद, अभिजीत सहाय, पल्टू प्रसाद, जगदीश पति त्रिपाठी, अजय कुमार पांडेय, राजेश मिश्र, अखंड प्रताप सिंह, शेखर शरण श्रीवास्तव, समीर पांडेय, गणेश यादव, सुनील सिंह, दिनेश सिंह, अजय सिंह, दिलीप सिंह, हरिनारायण पांडेय, सुरजीत सिंह, राम प्रकाश सिंह, संजीव गुप्ता, उमेश श्रीवास्तव, रामकरन निषाद आदि मौजूद रहे।