फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Protest of cook of primary schools

रसोइयों और पुलिस में धक्का-मुक्की, दो बेहोश 

Wed, 31 May 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 31 May 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
Protest of cook of primary schools
नगर निगम में प्रदर्शन करतीं रसोइया। - फोटो : Amar Ujala
मांगों को लेकर मंगलवार को नगर निगम में प्रदर्शन करने के बाद गोरखनाथ मंदिर जा रही रसोइयों को निगम के गेट पर रोकने के प्रयास में पुलिस और महिलाओं में जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान दो महिलाएं शांति देवी और विद्यावती बेहोश हो गईं। प्रदर्शनकारियों ने इन महिलाओं को बाहर निकालने के लिए पुलिस से निवेदन किया, लेकिन पुलिस नहीं मानी, फिर कई मिनटों की तनातनी के बाद दोनों महिलाओं को बाहर निकाला गया और नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। चकला, बेलन लेकर प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं के शांत न होने पर एसडीएम और पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पांच महिलाओं को गोरखनाथ मंदिर जाने की अनुमति दी, तब जाकर मामला शांत हुआ। उन्होंने ज्ञापन सौंपने के साथ ही मांगें पूरी करने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


 अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र गौतम के नेतृत्व में महिलाएं प्रदर्शन करने पहुंची थी। पांच सूत्री ज्ञापन में उन्होंने हर वर्ष नियुक्ति विज्ञापन रोकने, अनिवार्यता खत्म करने, मानदेय खाते में भेजने, रसोइयों को एनजीओ से सुरक्षित रखने और 12 माह का वेतन देने की मांग की है। सुरेंद्र ने बताया कि सरकार की नीति के कारण रसोइयों की दशा बंधुआ मजदूरों से भी बदतर हो गई है। विद्यालयों में बच्चों को मिड डे मील पकाकर खिलाने वाली इन रसोइयों के अपने बच्चे भूखे हो गए। उन्होंने कहा कि अगर सात दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो प्रदर्शन उग्र किया जाएगा। इस मौके पर लीलावती, लक्ष्मी देवी, सीता देवी, राम कुमार, राम निषाद, आरएन भारती, रानिगी, जगदीश प्रसाद रामायण निषाद आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed