{"_id":"57656b1b4f1c1b515911c1bc","slug":"protest-of-bus-conductor","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा परिचालक ने संचालन ठप कर किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा परिचालक ने संचालन ठप कर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 18 Jun 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
कचहरी बस स्टेशन पर प्रदर्शन करते संविदा परिचालक।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेस्ट में एक दिन कटौती किए जाने से नाराज संविदा परिचालकों ने कचहरी बस स्टैंड पर संचालन ठप कर प्रदर्शन किया। परिचालकों ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए केंद्र प्रभारी कक्ष और ईटीएम कक्ष में ताला लगा दिया। परिचालकों के काम ठप करने से सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को हुई।
संविदा चालक परिचालक संघर्ष समिति के क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि गोरखपुर से दिल्ली चलने वाले संविदा परिचालक और रेगुलर परिचालक को दो दिन का डीआर और एक दिन का रेस्ट मिलता था। डीआर में परिचालक रेस्ट करता है लेकिन उसकी हाजिरी लगती है। संजय का आरोप था कि पिछले दिनों से संविदा परिचालकों के साथ राप्तीनगर डिपो में भेदभाव किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि रेगुलर परिचालकों को दो दिन का डीआर और एक दिन का रेस्ट पहले की तरह मिल रहा है, लेकिन संविदा परिचालकों को केवल एक दिन का डीआर और एक दिन का रेस्ट दिया जा रहा है। रात नौ बजे तक वाराणसी और इलाहाबाद जाने वाली बसों का संचालन ठप रहा। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
दिल्ली चलने वाले संविदा और रेगुलर परिचालकों के लिए नियम एक ही है। अगर संविदा परिचालकों के डीआर में कटौती की गई है तो इसकी जांच करवाई जाएगी।
- सुग्रीव कुमार राय, क्षेत्रीय प्रबंधक