फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   programme on kishor kumar's birth anniversery

गीतों में दिखा किशोर दा का हरफनमौला अंदाज 

Wed, 03 Aug 2016 09:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Wed, 03 Aug 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
programme on kishor kumar's birth anniversery
किशोर दा की 87वीं जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यकम में गीत गाते कुलपति प्रो. अशोक कुमार। - फोटो : Mahesh Kumar
सदाबहार गायक किशोर कुमार के 87वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर शहर की शाम सुरों से सजी। शहर के सिद्धी लांस में आयोजित संगीत संध्या में किशोर दा के प्रशंसकों ने उनके गीतों को पूरी शिद्दत से गुनगुनाया। इन गीतों में किशोर कुमार का फारेवर अंदाज भी दिखा। देर शाम तक चले आयोजन का सभी ने जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


आयोजन की शुरुआत गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने किशोर दा के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ की। फिर किशोर कुमार के हमनाम आभास और श्लोक के गीतों से संगीतमयी शाम की शुरुआत हुई। प्यारे बंधुओं, संगीत प्रेमियों..., मुन्ना बड़ा प्यारा जैसे गीतों के साथ सुरों का सिलसिला आगे बढ़ा तो माहौल किशोरमय हो गया। दीप्ति अनुराग सुमन ने ‘मेरे नैना सावन भादो...’ गीत से माहौल में सावन की छटा बिखेर दी। इस गीत पर उपस्थित जनसमूह ने भी सुर से सुर मिलाया। एक लड़की भीगी-भागी सी..., इंतहा हो गई इंतजार की, थोड़ी सी जो पी ली है... जैसे गीतों से सिलसिला जो आगे बढ़ा, वह देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन चंदू लाल ने किया, जबकि संस्था संरक्षक सुमनलता ने कलाकारों और श्रोताओं का आभार ज्ञापन किया। संस्थाध्यक्ष अनुराग सुमन ने आयोजन का औचित्य बताया और लोगों से हर वर्ष के आयोजन में सहयोग की अपील की। इस दौरान पूर्व मेयर अंजू चौधरी, संदीप टेकड़ीवाल, रूप कुमार बनर्जी, बेचन सिंह पटेल, अजीत प्रताप सिंह, मानवेंद्र त्रिपाठी, रवींद्र रंगधर, विवेक श्रीवास्तव, सुगी श्रीवास्तव, आरडी सिंह, दीपक अग्रवाल, मनीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed